चंडीगढ़ : स्वराज इंडिया पार्टी ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीन महिलाओं समेत दस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
पार्टी संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि स्वराज इंडिया हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी। पार्टी अगले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी।
यादव ने कहा कि एक पखवाड़े के अंदर ढेर सारे उम्मीदवारों के नाम हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी किये जाएंगे जहां इस साल अक्टूबर में चुनाव है। पार्टी एक तिहाई टिकट महिलाओं और एक तिहाई टिकट युवकों को देगी।
उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि उम्मीदवारों की सफलता के लिए काम करेंगे।
जब वह यह एलान कर रहे थे तब उनके साथ उनकी पार्टी की हरियाणा इकाई के राजीव गोदारा और घोषित दस उम्मीदवारों में से नौ मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



