तावडू : शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित वैष्णों माता मंदिर के सामने खडी कार में आग लग गई। दमकल केन्द्र की 1 गाडी ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा यानी इंजन पूर्णतया जल चुका था। राजस्थान के टपूकडा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपने मित्र गांव डिढारा निवासी रंधीर सिंह के यहां आया हुआ था।
अपनी टैक्सी नंबर कार से वह तावडू किसी कार्य से आया था। कार को मुख्य मार्ग पर स्थित वैष्णों माता मंदिर के सामने खडी कर वह दोनों कार्य के लिए चले गए। थोडी देर बाद उसे सूचना मिली कि कार में आग लग गई है। जिस पर उसने मौके पर पहुंच दमकल केन्द्र में सूचना दी। जिस पर केन्द्र से गाडी ने आकर आग पर काबू पाया। कार का इंजन वाला हिस्सा पूर्णतया जल चुका था।


Download Android App
Download iOS App



