टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन अली असगर जिन्हें आपने कपिल शर्मा के शो में नानी के किरदार में देखा है। हाल ही में उनके साथ एक हादसा हो गया है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है वह बिल्कुल सही हैं। बता दें कि अली असगर की कार हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं लगी है।
दक्षिणी मुंबई में अली असगर के साथ यह हादसा हुआ है। अली अपनी कार खुद ड्राइव कर रहे थे। कपिल शर्मा के सबसे पहले शो कॉमिडी नाइट्स विद कपिल में अली ने दादी का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार उनके फैन्स को बहुत पसंद आया था। अली ने अपने साथ हुए इस हादसे की जानकारी अपने फैंस को ट्विटर के जरिए ट्वीट करके दी है।
बाल-बाल बचे कॉमेडियन अली असगर
अली असगर ने ट्वीट करते हुए बताया कि उनकी कार को एक गाड़ी टक्कर मारी जिसके बाद उनकी कार ट्रक से जा कर टकरा गई। अली ने इस हादसे की जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी है। अली ने ईश्वर को धन्यवाद किया कि उन्हें इस हादसे में कुछ नहीं हुआ।
यहां पढें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/kingaliasgar/status/1105008473966870529
पीछे से दूसरी कार ने मारी टक्कर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉमेडियन अली असगर ने दक्षिणी मुंबई के एक सिग्नल पर अपनी कार रूकी थी तभी पीछे से दूसरी कार ने उन्हें टक्कर मारी जिसके बाद उनकी कार खड़े हुए ट्रक से जाकर टकरा गई। हालांकि अली की कार इस हादसे में आगे से पूरी तरह खराब हो गई लेकिन उन्हें चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए। वह पूरी तरह से सुरक्षति हैं।
अली असगर ने कपिल शर्मा के शो कॉमिडी नाइट्स विद कपिल में दादी का किरदार निभाया था उसके बाद उन्होंने कपिल केही शो द कपिल शर्मा शो में नानी का किरदार निभाया था। अली असगर के इन दोनों किरदारों को उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था।
लेकिन कुछ अनबन के बाद अली ने कपिल का शो छोड़ दिया था। अब वह सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पिछले महिने फिल्म अमावस रिलीज हुई उसमें भी वह हैं।


Download Android App
Download iOS App









