चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं और अपने परिवार व प्रदेश का नाम रौशन कर रही हैं। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 की फस्र्ट रनरअप मीनाक्षी चौधरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पंचकूला की रहने वाली मीनाक्षी चौधरी मुंबई में आयोजित मिस इंडिया-2018 में फस्र्ट रनरअप के रूप में चुनी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जिस प्रदेश को लिंगानुपात की बुरी स्थिति के लिए बदनाम किया जाता था, सरकार के तीन सालों में लगातार किये गए प्रयासों से आज हरियाणा को लिंगानुपात में सुधार और संतुलित करने के लिए जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेटियों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम कमाया है। हाल ही में हुई आईएएस परीक्षा में भी राज्य की लड़कियों ने अच्छा स्थान हासिल किया, जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सब क्षेत्रों में बेटियां आगे बढ़ रही हैं और इसी तरह आगे बढ़ती रहेंगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के आगे बढऩे में जो भी बाधा आएगी सरकार की ओर से उन्हें दूर करने के हर संभव प्रयास किये जाएंगे।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



