लुधियाना : अगर आप बिजली बिल जमा करवाने जा रहे है तो केवल पावर काम के दफ्तर में जाकर ही जमा करवाए क्योंकि इन दिनों पावर काम के कुछ कर्मी आपके बिजली के बिल कम करवाने का झांसा देकर आपसे ठगी कर सकते है। ऐसा ही मामला लुधियाना के पावर काम में सामने आया है। जिसमें पावरकाम के कुछ कर्मियों ने कांट्रेक्ट कर्मियों के साथ मिलीभगत करके करोड़ा रूपये का घौटाला कर दिया है। ऐसी आशंका है कि यह घौटाला केवल लुधियाना ही नहीं बल्कि पंजाब के दूसरे शहरों में भी हो रहा है जोकि करोड़ों रूपये तक पहुंचने की आशंका भी खुद पावर काम के अधिकारी जता रहे है। लुधियाना में अभी तक 45 लाख रूपये का घौटाला सामने आ चुका है।
इस दौरान चीफ इंजीनियर परमजीत सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार इस घौटाला की पर्दाफाश उस समय हुआ जब पावर काम के कुछ उपभोक्ताओं ने पावर काम अधिकारियों को शिकायत की कि कुछ बिजली कर्मी उन्हें उनके बिजली बिलों को आधा करवाने का दावा कर रहे है जिसके बदले में वो कुछ रकम भी लेते है।
पावर काम के चीफ इंजीनियर के अनुसार जब इस बात की शिकायतों की जांच पावरकाम के आईटी सैल से की तो इस बात की पुष्टी हो गई कि सही में इस ठगी को अंजाम दिया जा रहा है तथा इसके लिए कुछ कर्मी कांट्रैक्ट कर्मियों के साथ मिलकर अकांउट अधिकारियों की आईडी का इस्तेमाल करके एक सुनियोजित तरीके से बिलों म्में हेराफेरी को अंजाम दे रहे है।
लुधियाना में अब तक 45 लाख रूपये की ठगी सामने आ चुुकी है तथा इसमें सुंदर नगर डिविजन, जनता नगर डिविजन, वेस्ट डिविजन व अग्र नगर डिविजन में यह मामले सामने आ चुके है तथा इसको लेकर बाकायदा पुलिस में शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी है तथा क्राइम ब्रांच को जांच करने का निवेदन किया गया है। पावरकम द्वारा अपने स्तर पर अभी और जांच की जा रही है तथा और भी घौटाला सामने आने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



