फरीदाबाद : दक्षिण हरियाणा के फरीदाबाद व पलवल जिलों में साईकिल यात्रा के पांचवें चरण की शुरूआत को लेकर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने राफेल डील पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अनिल अम्बानी पर तगड़ा प्रहार किया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो पार्टी कार्यक्रमों में आएगा, वही कांग्रेस पार्टी की तरफ से भावी उम्मीदवार होगा। इतना ही नहीं डॉ तंवर के बोलने से पहले कुछ कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो नेता व कार्यकर्ता गुटों में बंटे हैं और पार्टी के अधिकृत कार्यक्रमों में भी नहीं आते हैं उनके खिलाफ पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए।
इसके बाद डॉ तंवर ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं के बारे में सोचेगी जो पार्टी के संघर्ष में साथ देगा। उन्होंने साइकिल यात्रा की तैयारी की बैठक में आए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे शक्ल दिखाने वाले कार्यकर्ताओं की बजाए पार्टी के लिए काम करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को ही पसंद करते हैं। तंवर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी व अनिल अंबानी ने मिलकर राफेल डील में 130 करोड़ का गड़बड़झाला किया है। कांग्रेस इस डील में हुए घालमेल से देश वासियों को नुक्कड़ सभाओं व पंचायतों के माध्यम से अवगत कराएगी। तंवर की पांचवें चरण की साईकिल यात्रा आगामी 12 सितम्बर को बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से शुरू होगी और 16 सितम्बर को हथीन में समाप्त होगी।
वंचित परिवारों के सदस्य को कांग्रेस की सरकार बनने पर मिलेगी पक्की नौकरी : तंवर
इस दौरान लघु सचिवालयों पर ज्ञापन दिए जाएगें तथा जनसभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मोहम्मद बिलाल, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डा. राधा नरूला,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जोनल प्रभारी डा धर्मदेव आर्य, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, वरिष्ठ नेता यशपाल नागर, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, सचिव सुमित गौड़, कांग्रेस ओ बी सी के चेयरमैन राकेश भड़ाना, राजकुमार तेवतिया, डा. सौरभ शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, सतबीर डागर, ,एडवोकेट सुनील नागर, राजेश तेवतिया ,सरदार परमजीत गुलाटी, अनीष पाल, नरेश गोदारा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



