हरियाणा में पड़ेगी भीषण गर्मी, 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Summary :

हरियाणा में तापमान 42 डिग्री पार, लू का येलो अलर्ट

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 20 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। करनाल और यमुनागर को छोड़कर सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर गया है। रोहतक का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। पश्चिमी हवाओं के कारण दिन और रात दोनों गर्म होंगे।

गर्मी ने अप्रैल के महिने में ही जून-जुलाई वाले तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी ने जल्द ही दस्तक दे दी है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री पार कर गया है वहीं कई राज्यों में लू चलने की भी चेतावनी जारी कर दी है। अब मौसम विभाग ने हरियाणा के 20 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में करनाल और यमुनागर के अलावा सभी राज्यों में लू का कहर देखने को मिलेगा। बता दें कि हरियाणा का तापमान लगभग 5 डिग्री अधिक हो गया है वहीं रोहतक सबसे गर्म जिल रहा है। रोहतक का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

रातें भी होंगी गर्म

कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है। बता दें कि पश्चिमी हवाओं के हवाओं के कारण हरियाणा में लू चलेगी, यह हवाएं राजस्थान की ओर से चलती है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 डिग्री से लेकर 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है जिससे दिन तो गर्म रहेगा ही साथ ही रातें भी गर्म होने लगेंगी।

बदल सकता है मौसम

पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने से मौसम में बदलाव की भी संभावना है। तेज हवाओं में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है। साथ ही 10 और 11 अप्रैल को कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। कई जिलों में बूंदा-बांदी हो सकती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।