गुरुग्राम : करणी सेना के महासचिव सूरजपाल अम्मू को जेल में दी जा रही है यातनाएं और थर्ड डिग्री का भी किया जा रहा है इस्तेमाल। अम्मू के परिजनों और वकीलों ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। वकीलों और परिजनों का आरोप है कि करणी सेना के महासचिव को जानबूझ कर यातनाएं दी जा रही है और जेल में अम्मू बूरी तरह से रो रहे हैं। जबकि अम्मू का कोई कसूर नहीं है। अपने समाज के लिए सभी न्याय मांगते हैं।
अगर अम्मू ने न्याय की मांग कर दी तो क्या अन्याय कर दिया। अम्मू के परिजनों ने अपने नाम न छापने की शर्त पर आज इस बात का खुलासा मीडिया में भी कर दिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि करणी सेनाओं के नेताओं की हत्या हो सकती है और यह एक बड़ी साजिश है। इसको बीमारी दिखाकर रफा दफा किया जा सकता है। हालांकि जेल प्रशासन ने इन आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब भाजपा के निलंबित नेता व करणी सेना के महासचिव सूरजपाल अम्मू पर पुलिस शिकंजा कस रही है और दोबारा पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है। करणी सेना के महासचिव का जेल से ही एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज वायरल हुआ है जिसमें अम्मू की आंखों की आंसू भी है और एक ही बात कहते हैं कि मैं अपने मरते दम तक अपने समाज की आवाज को दबाउंगा। राजपूत समाज और करणी माता का सम्मान होगा।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



