पटौदी:बिजली पानी संकट से परेशान पहाड़ी ग्राम के लोगों ने आज बिजली निगम के कार्यालय पहुंचकर अपना दुखड़ा सुनाया। पंचायत समिति चेयरमैन राकेश यादव तथा जिला पार्षद दीप चंद की अगुवाई में बिजतली निगम पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीओ को बताया कि ग्राम में वर्ष 2008 में हाई वोल्टेज की तारें बिछाकर छोटी छोटी बिजली की टंकिया लगाई गई थीं। परंतु ये तारें बिल्कुल ही गल सड़ गई हैं तथा बार बार बस्र्ट होने से इनमें खराबी आ जाती है। बार बार खराबी आ जाने से ग्रामीणों को प्र्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
इससे पेयजल का संकट भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि हाई वोल्टेज की बिजली की नंगी तारों पर बैठने राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य पक्षी भी करंट लगने से आए दिन मरते रहते हैं। कई बार मांग करने के बाबजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों की मांग पर एसडीओ प्रमोद यादव ने ग्राम पहाड़ी का दोरा किया तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गली सड़ी बिजली की तारें शीघ्र ही बदली जाएंगी। साथ ही ग्राम में चार 100 केवी के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस आश्वासन से संतुष्ट होकर ग्रामीण अपने घरों को रवाना हो गए। इस अवसर पर पहाड़ी के सरपंच प्रदीप यादव, भाजपा नेता सतनारायण यादव, राजबाला, चमेली, माया, संतरा, अशरफी, शीला, प्रेम, देविन्द्र, राजबीर, मनोज कुमार तथा सूरजभान, सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



