हरियाणा में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के दो दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शर्मा ने मंगलवार को स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
मेरी नोवल कोरोना वायरस की रिपोर्ट पोज़िटिव आयी है। इसलिये मैं अपने आप को आइसोलेट कर रहा हूँ । मुझे किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं हैं। पिछले दिनों जो लोग भी मेरे सम्पर्क में आए है उनसे अनुरोध करता हूँ वो भी अपना टेस्ट करवाएँ और अपने आप को सुरक्षित करें |
— Moolchand sharma (@moolchandbjphry) August 25, 2020
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। शर्मा ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए कहा, ‘ मेरी नोवल कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसलिये मैं अपने आप को आइसोलेट कर रहा हूँ। मुझमें किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं हैं। पिछले दिनों जो लोग भी मेरे सम्पर्क में आए है उनसे अनुरोध करता हूँ वो भी अपना टेस्ट करवाएँ और अपने आप को सुरक्षित करें।’


Download Android App
Download iOS App



