हिसार: हरियाणा के हिसार में स्थानीय बैंक कालोनी में प्रेम विवाह के चलते एक युवक श्याम की चाकुओं से गोद कर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार युवकों में श्याम की पत्नी सपना का भाई साहिल और उसका रिश्तेदार पवन है। सपना ने श्याम के साथ लगभग छह माह पूर्व अंतरजातीय विवाह किया था जिस पर उसके परिवार वाले नाराज थे।
दम्पति पहले तो डर के मारे लगभग चार माह दिल्ली में रहा लेकिन परिस्थितियां सामान्य होते देख पुन: यहां लौट आया और बैंक कालोनी में रह रहा था। मंगलवार रात साहिल ने अपने पांच-छह साथियों के साथ मिल कर बैंक कालोनी पहुंच कर श्याम पर चाकुओं से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। श्याम ने बुधवार तड़के दम तोड़ दिया। पुलिस इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपियो की तलाश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



