चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने श्री रामनाथ कोविंद को देश का 14वां राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओ ने कहा कि श्री कोविंद देश के गरीब और वंचित लोगों की आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। वे उन्हें राष्ट्रपति पद की और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हैं।
राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ तथा अन्य मंत्रिमंडल सहयोगियों, विधायकों एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला सहित पार्टी के अन्य विधायकों ने भी श्री कोविंद को राष्ट्रपति बनने पर मुबारकबाद दी है।


Download Android App
Download iOS App



