बीकानेर : राजस्थान में सीमावर्ती बीकानेर और गंगानगर जिले में पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक महिला सहित नौ लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 38 हजार 600 रुपये के नकली नोट बरामद किये। पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने आज बताया कि गंगानगर जिले के रावला और बीकानेर जिले के खाजूवाला में कुछ समय से नकली नोट चलाये जाने की जानकारी मिली थी।
खाजूवाला में एक शराब के ठेके पर कुछ दिनों से 100-100 रुपये के नकली नोट शराब विक्रेता की निगाह में आये तो उसने पुलिस को इत्तिला कर दी। कल शाम एक युवक 100 रुपये का नकली नोट लेकर आया तो ठेका कर्मियों ने उसे दबोंच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक से पूछताछ के बाद खाजूवाला में शंकर, प्रेम कुमार, सुबोध बिश्नोई, शंकर लाल, रोहिताश, अरविन्द, रविन्द, और चन्दू को गिरफ्तार करके उनसे 13 हजार रुपये के 100-100 रुपये के नकली नोट बरामद किये।
श्री गोदारा ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद आज रावला में चक तीन केएनडी में दबिश देकर राजबाला बिश्नोई को हिरासत में लेकर उससे 25 हजार 300 रुपये के नकली नोट बरामद किये। यह महिला गिरोह की सरगना है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में नकली नोटों की खेप महाराष्ट्र से आने की जानकारी मिली है। उनसे आगे पूछताछ की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



