हथीन : पहाड़ी में अवैध खनन से बने तालाब में घुडावली गांव के दो बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर बहीन थाना प्रभारी कृष्णकांत व उटावड पुलिस चौकी प्रभारी रामेश्वर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को तलाब से निकाला। पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्यवाही करके बच्चे के शवों का मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घुड़ावली गांव के नौ वर्षीय वसीम व सात वर्षीय वाहिद गांव के एक अन्य बच्चे के साथ तालाब में स्नान करने गए थे। जैसे ही बच्चे तालाब में स्नान करने उतरे तो तालाब गहरा होने के कारण दोनों उसमें डूब गए।
बच्चों के डूबने के बाद उनके तीसरे साथी ने गांव में जाकर घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर गांव के लोग तालाब पर आए। उन्होंने डूबे हुए बच्चों को काफी मशक्कत के बाद तालाब से निकाला। गांव के लोग पूर्व में अवैध रूप से हुए खनन को लेकर गुस्से में थे। लोगों का कहना था कि उस गहरे खनन को अगर मिट्टी से ढांप दिया जाता तो ऐसे हादसे नहीं होते। मिली जानकारी के मुताबिक तालाब के समीप कपड़े उतार कर वसीम व वाहिद स्नान करने लगे। जबकि उनका तीसरा साथी वहीं पर बैठा हुआ था। जैसे ही दोनों बच्चे तालाब में स्नान के लिए उतरे तो तालाब में बने गहरे गड्ढे में चले गए।
बच्चों पर तैरना नहीं आता था। इसलिए दोनों गहरे पानी में डूब गए। यह तमाशा तीसरा (बच्चा) साथी देख रहा था। दोनों के डूबने के बाद तीसरे बच्चे ने गांव में जाकर घटना के बारे में जानकारी दी। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तालाब से दोनों बच्चों के शवों को निकाला। वसीम पांचवीं कक्षा तथा वाहिद दूसरी कक्षा में पढ़ते थे। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों का आरोप था कि अवैध खनन के समय भी उन्होंने गांव के समीप गहरे खनन को लेकर शिकायत की थी। लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। गांव के लोगों ने प्रशासन से खनन के रूप में बने तालाब को मिट्टी से भरने की मांग की है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– माथुर


Download Android App
Download iOS App



