सिरसा: नोटबंदी के बाद जिस प्रकार देश के अलग-अलग हिस्सों में नकली नोट एटीएम से मिलने का समाचार सामने आया है उसी प्रकार का एक मामला सिरसा में भी देखने को मिला है। सिरसा के स्टेट बैंक के एटीएम से दो हजार रूपये का नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है। हांलाकि पीडि़त ने जब इस मामले को लेकर बैंक मैनेजर से गुहार लगाई तो बैंक मैनेजर ने बजाय कोई सहायता करने के पीडि़त के साथ दुव्र्यवहार किया। पीडि़त का कहना है कि बैंक मैनेजर द्वारा किए गए दुव्र्यवहार की सारी वीडियों उसने मोबाईल से बनाई हुई है।जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी राहुल स्टेट बैंक के एटीएम से रूपये निकालने के लिए गए।
राहुल ने एटीएम से तीस हजार रूपये की नकदी निकाल ली लेकिन जैसे ही राहुल ने नकदी को गिना तो उसमे से एक दो हजार रूपये का नोट नकली निकला। राहुल ने जानकारी बैक मैनेजर को देने की सोची और वह बैंक में गया लेकिन मैनेजर ने बजाय राहुल की बात सुनने उससे दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया। राहुल ने बैंक मैनेजर पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से ये मांग की है कि बैंक मैनेजर के विरूद्व कार्यवाही की। जावें और उसके साथ हुई ठगी की भरपाई करवाई जावें।
(दीपक शर्मा)


Download Android App
Download iOS App



