करनाल: करनाल-कैथल रोड़ पर यमुना नहर में बीती शाम दो युवकों को नहर में नहाना महंगा पड़ गया। इनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दोनों युवक गाँव रतनगढ़ के एक ही परिवार से चचेरे भाई थे। फिलहाल इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है। बताया जाता है कि विशाल 20 साल व मोहित 22 साल, दोनों कल शाम को नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों पानी में बह गए।
इसके बाद करनाल पुलिस ने विशेष पानी गोताखोरों को बुलाया और आज सुबह मोहित का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने नहर में नहाने पर रोक लगा रखी है। गर्मी में नहर में नहाने आये युवकों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिस कारण हर साल इस प्रकार के हादसे होते हैं।
– आशुतोष गौतम, महिन्द्र


Download Android App
Download iOS App



