हरियाणा : हरियाणा के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि, बीते कुछ दिनों से हरियाणा वासियों का गर्मी से बुरा हाल रहा। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना बनी हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले हरियाणा में इस बार कम बारिश दर्ज की गई है।
Highlight :
- हरियाणा में हुई झमाझम बारिश
- गर्मी से हरियाणा वासियों को मिली राहत
- आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान
उमस भरी गर्मी से राहत
हरियाणा वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना बनी हुई है। रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले हरियाणा में इस बार कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि आगामी दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।
तापमान में भी ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। शहर में दोपहर बाद अचानक से हल्की वर्षा हुई। इससे मौसम में ठंडक महसूस किया गया। मौसम विभाग की तरफ से जिले में वर्षा की संभावना का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं तापमान में भी ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं हुआ है।
आज भी हल्की बूंदा-बांदी के आसार
गुरुवार दोपहर के पहले धूप खिलने के कारण गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन दोपहर बाद अचानक से मौसम में बदलाव हुआ, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि आज भी कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी तो कही पर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है ।


Download Android App
Download iOS App



