नई दिल्ली : चौधरी देवीलाल जी की 17वी पुण्य तिथि पर पूरे देश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हरियाणा के सभी जिलों में चौधरी देवीलाल जी की प्रतिमाओं को दूध से नहलाकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में राजघाट पर उनकी समाधि सघर्ष स्थल पर एक सर्वेधर्म प्राथना सभा का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न भागों से हजारों लोग शामिल होकर किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।हरियाणा में नेता विपक्ष श्री अभय सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल को किसान केमरे तथा गरीबों का हितेषी बताया आौर कहा कि आज किसान और कमेरा वर्ग सब से जायदा दुखी है ऐसे में लोगों को चौधरी देवीलाल जी की आम आदमी को लाभ देने वाली नीतियों की याद आती है जो सभी को लाभ देने की होती थी।
इसके बाद श्री अभय सिंह चौटाला और पार्टी के नेता संसद में चौधरी देवीलाल जी की प्रतिमा पर भी शार्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर इनलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा रामपाल माजरा दिग्विजय सिंह चौटाला सतबीर कादयान सांसद चरणजीत रोड़ी रामकुमार कश्यप गोपी चंद गहलोत चौधरी साधु राम दिल्ली इनलो के प्रधान हरी सिंह राणा पूर्व पार्षद कृष्ण पहलवान दिनेश डागर विधायक सुखबीर दराल धरम देव शोलंकी जसविंदर संधू रणवीर गंगवा सुभाष गोयल जगदीश नय्यर किसान यूनियन के प्रधान वीरेंद्र डागर खजान सिंह हेमचंद्र भट्ट प्रदीप शोकीन सुरिंदर फोगाट नचेतर महलान आदि उपस्थति थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



