कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने अपनी रणनीति के तहत शनिवार को केएमपी हाइवे को अगले 24 घंटे के लिए बंद करने के बाद रविवार सुबह करीब 8 बजे खोल दिया है। इस एक्सप्रेस वे को गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों ने अब खोल दिया है।
दरअसल कृषि कानून के खिलाफ किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन करते हुए 136 दिन हो चुके हैं। वहीं एसकेएम के एलान पर आज दिल्ली मोर्चे प समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई जाएगी। एसकेएम के अनुसार, ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, लैंगिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ने के अलावा किसानों के हक के लिए भी आवाज उठाते थे। आज उनके सम्मान में सभी किसानी मोचरे पर शोषणमुक्त समाज के लिए कार्यक्रम होंगे।
एक किसान नेता ने बताया, “हमने 24 घंटे बाद केएमपी एक्सप्रेस वे खोल दिया है, अब सारे वाहन सुचारू रूप से चलेंगे। हम सभी का धन्यवाद देना चाहते हैं।” दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को किसान एक मजबूत धार देने में लगे हुए हैं, यही वजह है कि किसान लगातार नई नई रूप रेखा तैयार कर रहें हैं। वे 3 नए कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग लेकर बीते 6 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



