अब तक इस मुद्दे पर चुप दिखाई दे रहे प्रदेश के तेजतर्रार मंत्री अनिल विज ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बचाव करते हुए नजर आए। वे बराला का इस्तीफा मांगने वालों पर बरसते हुए बोले कि सुभाष बराला का क्या कसूर है, वे इस्तीफा क्यों दें? उन्होंने नोटिस मिलने के बाद अपने बेटे को खुद पुलिस जांच में शामिल होने के लिए भेजा और कानून का पालन कर रहे हैं। बराला से विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि जो इस्तीफा मांग रहे हैं वो तंदूर कांडिये है, राजनीति कर रहे हैं। मामले में अब कोर्ट फैसला करेगी। तंदूर कांड करने वाले किस मुह से इस्तीफे मांग रहें हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी मर्जी से एफआईआर दर्ज करवाई। उसके बयान पर पूरी कार्रवाई हुई है। बराला का बेटा गिरफ्तार हो चुका है और लड़की व उसके पिता पुलिस जांच व कार्रवाई से पूर्ण संतुष्ट हैं।
बराला क्यों इस्तीफा दें: विज
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



