फिरोजपुर झिरका : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार के दिन फिरोजपुर झिरका में भाजपा प्रत्याशी नसीम अहमद के समर्थन में एक जनसभा कर मेवात की तीनों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा अगर क्षेत्र के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया तो निश्चित ही आने वाले समय में बनने वाली भाजपा सरकार की पंच वर्षियों योजनाओं से मेवात की कायापलट कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा मेवात में यह पहली बार संजोग बनने जा रहा है कि इस पावन धरती पर कमल का फूल खिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने विंगत पांच वर्षो में क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी तथा रोजगार सहित यहां की तमाम तरह की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत बनाने काम किया है।
कल तक देश के 117वें पिछड़े जिलों की सूची में शामिल नूंह जिला अब नौवें स्थान पर है। सीएम ने यहां स्पष्ट किया कि पार्टी के अंदर कोई विरोधाभाष नहीं है। जिन्हें टिकट नहीं मिला वो भी और जो टिकट की चाह रखने वाले थे वो भी सभी पार्टी के साथ हैं।
जनसभा के पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराने लघुसचिवालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन व नूंह से पार्टी प्रत्याशी जाकिर हुसैन ने नसीम अहमद के साथ मिलकर निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा।


Download Android App
Download iOS App



