सिरसा : जिला भर मे मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीती रात जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने वरना कार में सवार तीन युवको से 45 लाख रुपये की 450 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि पकडे गये आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ जुगनू पुत्र बलजीत सिंह निवासी वार्ड़ नं. 19 भठिंडा रोड़ मंडी डबवाली, राजेश कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र सुभाष जैन निवासी भठिंडा रोड़ मंडी डबवाली व प्रदीप कुमार उर्फ दीपा पुत्र भुरा राम निवासी गांव गगड़ थाना लम्बी जिला मुक्तसर साहब पंजाब हाल वार्ड़ नं. 7 मंडी डबवाली के रुप मे हुई है।
उन्होने बताया कि पकड़े गये आरोपियों से सप्लायर के बारे मे नाम पता मालूम कर इस संबंध मे रानिया थाना मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि तीनो आरोपियो को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल किया जायेगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगो की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि उपरोक्त आरोपी दिल्ली से हेरोइन खरीद कर राजस्थान के रास्ते ओटू रानिया क्षेत्र से होते हुए डबवाली जाकर हेरोइन सप्लाई करने की फिराक मे है।
इस सूचना को पाकर सीआईए स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व मे बीती रात्रि नाकाबदी कर आने जाने वाले वाहनों को चैक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक कार वरना मे सवार तीन युवक आये और सामने पुलिस की पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर खिसकने लगे तो शक की बिनाह पर उक्त गाड़ी सवार युवको को काबू कर ऐलनाबाद के उप पुलिस अधीक्षक जगदीश काजला की मौजूदगी मे कार की तलाशी ली तो युवको के कब्जा से 450 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । पकड़े गये आरोपियों मे राजेश उर्फ मुन्ना निवासी डबवाली के खिलाफ शहर डबवाली थाना मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 6 अभियोग दर्ज है जबकि 1 अभियोग थाना लम्बी पंजाब मे दर्ज है ।


Download Android App
Download iOS App



