रोहतक: उकलाना में पांच साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या व रोहतक में महिला के अधकटे शव मिलने के मामले में महिला आयोग ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है। महिला आयोग ने रोहतक व हिसार के एसपी को इस संबंध में पत्र लिखकर उचित कारवाई करने के निर्देश दिये है। बताया जा रहा है कि एक या दो दिन के अंदर महिला आयोग की टीम उकलाना में पीडि़त परिवार से भी मुलाकात करेगी। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन ने रोहतक पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये है कि मामले का तुरंत खुलासा करें और आरोपियों को गिरफ्तार करे।
महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन ने कहा कि महिला के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर आयोग चिंतित है। रोहतक में दो दिन पहले पुराने शुगर मील के पास मिले महिला के अध कटे शव को लेकर आयोग ने एसपी से रिपोर्ट तलब की है। हालांकि इस मामलें में अभी मृतका की शिनाख्त नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला के शव के अन्य हिस्से रोहतक व दादरी में भी मिले थे। महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन ने बताया कि हिसार एसपी को भी पत्र लिखकर उकलाना मामले पर रिपोर्ट मांगी है। जल्द ही आयोग की टीम उकलाना भी जाएगी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
– मनमोहन कथूरिया


Download Android App
Download iOS App



