भिवाड़ी: गुरूवार को भिवाड़ी औद्योगिक नगरी के सैक्टर-3 में बने राजस्थान आवासन मण्ड़ल के निर्माणधीन सुनसान मकानों के पास एक मजदूर जितेन्द्र पुत्र हरिचरण का सर कुचली हुआ शव बरामद हुआ। फू लबाग थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि सुरेश पुत्र हरिचरण हाल निवासी हनुमान नगर भिवाड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि मेरा छोटा भाई जितेन्द्र जो असुंम कम्पनी में काम करता था। जो कल रात को असुम कम्पनी में काम करके वापिस आ रहा था। लेकिन वह बुधवार रात्री को घर वापिस नहीं पहुँचा। ‘
जिसका शव गुरूवार सुबह को राजस्थान आवासन मण्ड़ल के निर्माणधीन सुनसान मकानों के पास बरामद किया गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लिया व शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। लाश की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे एसपी और डीएसपी ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान करवाई। काफ ी प्रयासो के बाद शव की पहचान हो पाई।
-मनोज गुप्ता


Download Android App
Download iOS App



