जयपुर : सोलहवां इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव 17 मई से यहां शुरु होगा जिसमें बारह देशों की तेइस फिल्में दिखाई जाएंगी। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक निदेशक हनुरोज ने बताया कि साठ देशों की 750 फिल्में आयी थी जिनमें बारह देशों की 23 फिल्में प्रदर्शन के लिए चयनित की गई।
उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव के पहले दिन लोमहर्ष की चिकन बिरयानी,मीरा नायर की आजाद तथा कमल नाथानी की बियोंड बाउंडरीज का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिल्म महोत्सव के नामकरण के अनुरुप सोलह विषयों पर ये फिल्में प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा मोबाइल से फिल्म निर्माण के बारे में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके अलावा नये उद्यमियों को उधोग लगाने के लिए आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
हनुरोज ने बताया कि गर्मियों में लोगों को शाम के समय काफी फुर्सत होती है तथा लोग फिल्म देखना पसंद करते हैं। इसी दृष्टि से गर्मी के दिनों में इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के पोस्टर का भी आज लोकार्पण किया गया।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



