कनीना: उपमंडल के गांव पथेड़ा में नहर में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत होने के समाचार है। मिली जानकारी अनुसार गांव पाथेड़ा में मीट की दुकान चलाने वाला महेन्द्रगढ़ के मोहल्ला महायचान निवासी 22 वर्षीय मोनू पुत्र राधेश्याम वाल्मीकि गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से मोनू नहर में डूब गया। बाद में उसके मृत शरीर को मौके पर पहुंचे सहायक उप निरीक्षक गजराज सिंह ने फायर ब्रिगेड अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने मृतक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस में मृतक के परिजनों के बयान पर आगामी कार्यवाही आरम्भ कर दी है।
– दीपचंद यादव


Download Android App
Download iOS App



