Aloe Vera for Tan Removal: सनस्क्रीन लगाने के बाद भी खो गई है चेहरे की चमक? स्किन से टैनिंग हटाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल

Summary :

गर्मियों में तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण से हमारे चेहरे का बुरा हाल हो जाता है, जिससे चेहरे की रंगत डाउन होने लगती है और टैन‍िंग से हमारा चेहरा काला नजर आने लगता है। कई बार तो सनस्‍क्रीन लगाने के बाद भी लोग लोग अपने चेहरे की चमक खो देते हैं। ऐसे में लाेग टैन‍िंग कम करने के ल‍िए कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। अगर आप भी टैनिंग को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे बेस्ट चीज़ एलोवेरा है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए…

गर्मियों में तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण से हमारे चेहरे का बुरा हाल हो जाता है, जिससे चेहरे की रंगत डाउन होने लगती है और टैन‍िंग से हमारा चेहरा काला नजर आने लगता है। कई बार तो सनस्‍क्रीन लगाने के बाद भी लोग लोग अपने चेहरे की चमक खो देते हैं। ऐसे में लाेग टैन‍िंग कम करने के ल‍िए कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। अगर आप भी टैनिंग को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे बेस्ट चीज़ एलोवेरा है।

इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं home remedies for sun tan कम करने के ल‍िए आप एलोवेरा का इस्तेमाल किन चीज़ों के साथ मिलाकर कर सकते हैं।

Aloe Vera for Tan Removal: टैनिंग दूर करने के लिए एलोवेरा का ऐसे करें इस्तेमाल

1. एलोवेरा और नींबू का रस

how to remove sun tan naturally
how to remove sun tan naturally (Source: social media)

नींबू में ब्लीचिंग के नेचुरल गुण पाए जाते हैं और इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो टैनिंग को तेजी से खत्म करने में मदद करता है।

  • इसे बनाने के लिए दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • इस मिश्रण को टैनिंग वाली जगह पर 15-20 मिनट लगाएं।
  • थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रखें कि इसे लगाने के तुरंत बाद धूप में न जाएं।

2. एलोवेरा और खीरे का रस

skin tanning remedies
skin tanning remedies (Source: social media)

खीरा स्किन को ठंडक देता है और सनबर्न के असर को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा के साथ मिलाकर इसे लगाने से ये रूखी और झुलसी त्वचा को ठीक करता है।

  • एलोवेरा जेल और खीरे के रस को मिलाएं।
  • फिर इसे अपने चेहरे और हाथों पर लगाएं।
  • इसके बाद जब ये सूख जाए, तो पानी से धो लें।

3. एलोवेरा और हल्दी

home remedies for sun tan
home remedies for sun tan (Source: social media)

हल्दी में एंटीसेप्टिक और त्वचा की रंगत निखारने वाले गुण पाए जाते हैं। ये टैनिंग हटाने के साथ-साथ चेहरे पर ग्लो लाने का काम करता है।

  • एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • फिर इस पेस्ट को टैन वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट के लिए रहने दें।
  • इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

4. एलोवेरा और शहद

Aloe Vera for Tan Removal
Aloe Vera for Tan Removal (Source: social media)

गर्मियों में तेज धूप के कारण स्किन की नमी खोने लगती है और वह बेजान दिखने लगती है। शहद त्वचा को नमी देने के साथ टैनिंग को कम करता है।

  • दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलाएं।
  • इसे अपनी स्किन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए रहने दें।
  • फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें। ये रूखी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।