Anti Aging Skin Care: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खास कर ये समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसका सामना हर किसी को करना पड़ता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपकी स्किन ढीली और झुर्रीदार होने लगती है और इसके साथ-साथ आपके बाल भी जल्दी सफ़ेद होने लगते हैं।
उम्र बढ़ने के साथ ही आपको कई तरह की स्किन समस्या भी होने लगती है। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन का ख्याल नहीं रखते हैं, तो आप जल्दी ही बूढ़े लगने लगते हैं। इसके लिए हर दिन खूब सारा पानी पीना, अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना और सनस्क्रीन लगाने कुछ टिप्स शामिल हैं।
Anti Aging Skin Care: स्किन का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

1. सनस्क्रीन लगाएं
डार्क स्पॉट्स और झुर्रियों से बचने के लिए डेली 30 एसपीएफ वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम, वॉटर रेजिस्टेंट सनस्क्रीन लगाना चाहिए। बाहर रहते समय सनस्क्रीन लगाकर आप अपनी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकते हैं। इसे लगाने से आप अपनी स्किन को लंबे समय तक जवां रख सकते हैं।
2. स्मोकिंग से बचें
अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो इससे भी आपकी स्किन पर नुकसान होता है। ऐसे में आप इन चीज़ों से दूरी बना लें, ताकि आपको स्किन समस्याओं से छुटकारा मिल सके। स्मोकिंग करने से स्किन संबंधी समस्याओं के अलावा हृदय रोग और फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी बढ़ने लगता है। स्मोकिंग करते समय आपके चेहरे की हरकत से झुर्रियां पड़ सकती हैं। स्मोकिंग ब्लड की नसों को टाइट कर देता है, जिसकी वजह से आपकी स्किन सामान्य से अधिक तेजी से बूढ़ी हो सकती है।

3. सोडियम का सेवन कम
अगर आप भी बहुत ज्यादा सोडियम का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी स्किन पर बहुत गंदा असर देखने को मिलता है। हाई-सोडियम वाले फूड आपके शरीर में पानी बनाते हैं, जिससे आप फूला हुआ और दर्द महसूस कर सकते हैं। जिससे आपके चेहरे और आंखों के आस-पास सूजन हो सकती है। इसके लिए आप लहसुन, नींबू का रस और ताजी जड़ी-बूटियों जैसे नमक वाले टेस्ट बूस्टर के साथ खाना बनाकर आप सोडियम कम कर सकते हैं।
4. बैलेंस डाइट लें
आपकी डाइट तय करती है कि आप अपनी स्किन को कितने लंबे समय तक टाइट और चमकदार रख सकते हैं। आपकी बैलेंस डाइट आपके ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने और आपके वजन को कंट्रोल रखने में मदद करती है। इसके लिए आपको इन फलों का सेवन करना चाहिए। जैसे- फल, हेल्दी फैट, लीन प्रोटीन, सब्जियां, साबुत अनाज आदि।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में भी Skin पर रहेगा Glow, Korean Glass स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार Tips


Download Android App
Download iOS App




