Balcony Decorate Kaise Kare: घर की बालकनी ऐसी होती है, जो हमारे घर की शोभा बढ़ाती है। ये एक ऐसी जगह है जहां आप दिनभर की थकान के बाद कुछ देर सुकून भरे पल बिता सकते हैं। घर बनवाते समय जब भी लोग बालकनी बनवाते हैं, तो उसे हमेशा ऐसा रखते हैं कि जब भी वो चाहें उसे सुंदर और शानदार बना सकें। अगर घर की बालकनी अच्छी हो तो लोग यहां घंटों बैठकर समय बिता सकते हैं।
जिससे उनका मूड और भी अच्छा हो जाता है। बालकनी छोटी हो या बड़ी, उसे सजा कर रखने के कई तरीके आजकल ट्रेंड में हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही कुछ आसान और यूनिक तरीके बताएंगे, जिसे करके आप अपनी बालकनी का कोना-कोना सजा सकते हैं।
Balcony Decorate Kaise Kare: घर की बालकनी को ऐसे बनाएं खूबसूरत

1. चेयर टेबल रखें
अगर आप भी अपनी घर की बालकनी को सजाना चाहते हैं, ताकि आप वहां बैठकर थोड़ा टाइम बिता सकें। घर की बालकनी में आप सुबह या शाम की चाय का मजा लेने के लिए चेयर टेबल लगा सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास जगह की कमी है, तो आप फोल्ड होने वाले चेयर टेबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जब आपको इसकी जरूरत नहीं होगी तो इसे आप फोल्ड करके रख सकते हैं।

2. बालकनी करें ग्रीन
गर्मियों के मौसम में अपनी बालकनी को सुंदर और खुशबूदार बनाने के लिए हरे-भरे पेड़ पौधे लगा सकते हैं। हरियाली से भरी बालकनी आंखों और मन दोनों को शांति देती है। इसके लिए आप सुंदर डिज़ाइनर वाले गमले और पेड़-पौधे लगाएं। जिससे आपकी बालकनी यूनिक और मॉडर्न दिखे। ऐसे पौधों को लगाने से सुकून और ऑक्सीजन मिलता हैं। इसलिए अपनी बालकनी को हमेशा हरी-भरी रखें।
3. झूला लगाएं
आप अपनी बालकनी की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अगर वहां जगह है, तो आप एक सुन्दर सा झूला भी लगा सकते हैं। जहां आप अपनी दिनभर की थकान को खत्म कर सकते हैं। अगर बालकनी के सामने का नज़ारा सुंदर है, तो झूले पर बैठकर वेकेशन वाला फील कर सकते हैं।

4. लाइट लगाएं
बालकनी की शोभा बढ़ाने के लिए आप वहां लाइट भी लगा सकते हैं। लाइट लगने से बालकनी का माहौल बिल्कुल त्योहार जैसा लगता है। जिससे आपकी थकान खत्म होने के साथ-साथ मूड अच्छा होता है। आजकल मार्केट में बालकनी के लिए कई तरह की लाइट मिल जाती हैं। जैसे फेयरी लाइट, पेंडेंट लाइट, हैंगिंग लाइट आदि।


Download Android App
Download iOS App




