Bangle Rakhi Designs: कलाई पर सजेगा बहना का प्यार, देखें बैंगल राखी के सबसे खूबसूरत और यूनिक डिजाइन्स

Summary :

अगर आप इस रक्षाबंधन अपने भाई या भाभी के लिए कुछ खास और हटके ढूंढ रही हैं, तो बैंगल राखी आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। आइए देखते हैं बैंगल राखी के सबसे खूबसूरत और यूनिक डिजाइन्स।

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। हर साल बहनें अपने भाई की कलाई पर रेशम का धागा बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। लेकिन वक्त के साथ राखी के डिजाइन्स और ट्रेंड्स में भी काफी बदलाव आया है। traditional सूती या रेशमी धागों की जगह अब ट्रेंडी और स्टाइलिश Bangle Rakhi ने ले ली है।

अगर आप इस रक्षाबंधन अपने भाई या भाभी के लिए कुछ खास और हटके ढूंढ रही हैं, तो बैंगल राखी आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। आइए देखते हैं बैंगल राखी के सबसे खूबसूरत और यूनिक डिजाइन्स।

Kudan Polki Bangle Rakhi

Latest Rakhi Designs
Latest Rakhi Designs( Source: Social Media)

राजस्थानी लुक और रॉयल टच पसंद करने वालों के लिए कुंदन बैंगल राखी बेस्ट है। इसमें बारीक कुंदन, बारीक नगीने और रंग-बिरंगे मोतियों का काम होता है, जो कलाई पर पहनते ही बेहद खूबसूरत लगता है।

Kada Bangle Rakhi

Rakhi Designs 2026
Rakhi Designs 2026( Source: Social Media)

यह डिजाइन खास तौर पर भाभी के लिए और भाइयों के लिए कड़ा स्टाइल में काफी पॉपुलर है। इसमें खूबसूरत लटकन, घुंघरू या पर्ल ड्रॉप्स लगे होते हैं, जो चलने पर हल्की सी छनछन के साथ रीगल लुक देते हैं।

Silver And Meenakari Rakhi

Rakhi Designs 2026( Source: Social Media)
Rakhi Designs 2026( Source: Social Media)

अगर आपको एथनिक और एलिगेंट लुक पसंद है, तो जर्मन सिल्वर या मीनाकारी वर्क वाली बैंगल राखी चुनें। इसमें बने फ्लोरल पैटर्न्स और ब्राइट कलर्स कलाई की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

Thread Woven Bangle Rakhi

Rakhi Designs 2026( Source: Social Media)
Rakhi Designs 2026( Source: Social Media)

जो लोग हैवी ज्वेलरी की जगह लाइटवेट और कंफर्टेबल ऑप्शन चाहते हैं, उनके लिए रेशमी और सूती धागों से बुनी हुई बैंगल राखी बेहतरीन है। इनमें Mirror work और गोटा-पत्ती का कॉम्बिनेशन बहुत अट्रैक्टिव दिखता है।

Personalized Name Bangle Rakhi

Rakhi Designs 2026( Source: Social Media)
Rakhi Designs 2026( Source: Social Media)

आजकल कस्टमाइज्ड राखी का काफी ट्रेंड है। बैंगल के सेंटर में भाई का नाम, ‘भैया’ या कोई खास मैसेज मेटल कटआउट के रूप में लिखवाया जा सकता है, जो इस रक्षाबंधन को और यादगार बना देगा।

Also Read: Trendy Bracelet Bangle Designs: ट्रेंड में हैं ये ब्रेसलेट बैंगल्स, हर आउटलुक के लिए परफेक्ट और एलिगेंट

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।