त्वचा को चांद की तरह निखार देगी मात्र 10 रुपए की ये चीज़, महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत

Summary :

Benefits of Multani Mitti: त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं है मुल्तानी मिट्टी, इसके फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से एक साथ कई प्रकार के फायदे मिलते हैं और चेहरे पर निखार भी आता है। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसमें आप कई तरह की चीज़ें मिलाकर इसे बना सकते हैं। अगर आपका भी चेहरा चिपचिपा रहता है, जिससे आपके चेहरे की रंगत ख़त्म हो जाती है, तो ये फेस पैक आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। Multani Mitti ke Fayde: मुल्तानी मिटटी के…

Benefits of Multani Mitti: त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं है मुल्तानी मिट्टी, इसके फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से एक साथ कई प्रकार के फायदे मिलते हैं और चेहरे पर निखार भी आता है। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसमें आप कई तरह की चीज़ें मिलाकर इसे बना सकते हैं। अगर आपका भी चेहरा चिपचिपा रहता है, जिससे आपके चेहरे की रंगत ख़त्म हो जाती है, तो ये फेस पैक आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।

Multani Mitti ke Fayde: मुल्तानी मिटटी के फायदे

Benefits of Multani Mitti
Benefits of Multani Mitti (Source: social media)

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरा साफ़ होगा और दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे। वहीं अगर चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। आइए जानते हैं, मुल्तानी मिट्टी के कुछ फायदों के बारे में।

जलन होगी दूर

अगर आपके चेहरे पर जलन हो रही है, तो आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पैक तैयार करें। फिर 10 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाएं, फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आएगा और जलन भी दूर हो जाएगी।

Benefits of Multani Mitti: चेहरे से खत्म होगा रूखापन

Benefits of Multani Mitti
Benefits of Multani Mitti (Source: social media)

रूखापन होगा दूर

जो लोग अपनी रूखी त्वचा से परेशान रहते हैं, उन लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी काफी मददगार साबित होगी। इसे लगाने से आप अपने चेहरे से रुखापन दूर कर सकते हैं। रुखापन दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में एलोवेर मिलाकर एक स्मूद सा फेस पैक तैयार करें, फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से अच्छी तरह साफ़ कर लें। इस फेस पैक को हफ्ते में तीन बार लगाएं। इसके अलावा आप चाहे तो मुल्तानी मिट्टी के अंदर शहद भी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। शहद और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से भी चेहरे की त्वचा नरम बन जाती है और ग्लो करने लगती है।

Also Read: Ayurvedic Remedies for Glowing Face: नेचुरल तरीके से चाहिए बेदाग गोरापन, तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक नुस्ख़े

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।