Benefits of Rice Water for Skin: गर्मियों में डलनेस और दाग-धब्बों को कहें अलविदा, यहां देखें रोजाना चावल के पानी का इस्तेमाल करने के फायदे

Summary :

Benefits of Rice Water for Skin: आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी स्किन को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के समय में ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन हर कोई चाहता है। इसके लिए आप महंगे सीरम और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उससे भी स्किन पर कुछ खास असर नहीं दिखाई देता है। ऐसे में आज हम बात करेंगे चावल के पानी की जिसका इस्तेमाल करते से हमारी स्किन को चमकदार और क्लीन बनाया जा सकता है। आपने सुना होगा कि कोरियन ब्यूटी रूटीन में चावल के पानी का इस्तेमाल…

Benefits of Rice Water for Skin: आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी स्किन को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के समय में ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन हर कोई चाहता है। इसके लिए आप महंगे सीरम और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उससे भी स्किन पर कुछ खास असर नहीं दिखाई देता है। ऐसे में आज हम बात करेंगे चावल के पानी की जिसका इस्तेमाल करते से हमारी स्किन को चमकदार और क्लीन बनाया जा सकता है। आपने सुना होगा कि कोरियन ब्यूटी रूटीन में चावल के पानी का इस्तेमाल सालों से किया जाता है।

इसमें विटामिन B, C और E के साथ प्रोटीन और अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। ये चीजें स्किन को नरम बनाने, दाग हल्के करने और डलनेस कम करने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं पके हुए चावल का पानी चेहरे पर लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।

Benefits of Rice Water for Skin: चेहरे पर चावल का पानी लगाने के फायदे

Benefits of Rice Water for Skin
Benefits of Rice Water for Skin (Source: social media)

1. डलनेस और धब्बों से छुटकारा

गर्मियों में हमारी स्किन डल और बेजान होने लगती है। जिसके कारण त्वचा पर हल्के काले धब्बे होने लगते हैं, इसलिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एक्टिव कंपोनेंट्स स्किन टोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं। चावल का पानी मेलेनिन बनने की रफ्तार को कम करने में मदद करता है, जिससे त्वचा का रंग साफ होता है।

2. स्किन टाइट करने में मददगार

उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर और स्किन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बढ़ती उम्र स्किन को ढीला कर देती है। ऐसे में अगर आप चावल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे पानी में मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड स्किन की इलास्टिसिटी को सपोर्ट करते हैं। लगातार इस्तेमाल से स्किन थोड़ी टाइट और हेल्दी नजर आने लगती है।

rice water for skin
rice water for skin (Source: social media)

3. सन डैमेज से बचाव

चावल के पानी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा को सन डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। इसमें नैचुरली पाया जाने वाला फेरुलिक एसिड दूसरे विटामिन की एक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं, तो इससे सूजन कम होती है।

4. स्किन रिपेयर में मदद

अगर आप अपनी स्किन पर रोजाना चावल का पानी इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कुछ ही दिनों में आपको स्किन टाइट दिखाई देगी। इसमें विटामिन B और E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे स्किन का बैरियर मजबूत होता है और जलन, रफनेस की समस्या नहीं होती है।

5. स्किन पर आएगा ग्लो

गर्मियों में चावल के पानी में मौजूद पोषक तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। जिससे स्किन में नमी बनी रहती है और चेहरा फ्रेश और चमकदार नजर आता है। इसे रोज़ हल्के हाथ से लगाने पर स्किन का टेक्सचर स्मूद होने लगता है।

How to Make Rice Water for Skin: चावल का पानी कैसे तैयार करें?

How to Make Rice Water for Skin
How to Make Rice Water for Skin (Source: social media)
  • 1 कप चावल लें और अच्छे से धो लें।
  • 3 कप पानी डालकर गैस पर उबालें।
  • जब चावल पक जाए तो बचा हुआ पानी अलग कर लें।
  • और उसे ठंडा करने के बाद इसे बोतल में भरकर फ्रिज में 3–4 दिन तक इस्तेमाल करें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।