दिल्लीवालों Mask नहीं, पौधे लगाओ! 5 Indoor Plants जो टॉक्सिन्स हटाकर देते हैं 24 घंटे Oxygen

Summary :

Best Air Purifying Plants for Delhi: राजधानी दिल्ली में  बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण का कहर जारी है। दिल्ली का AQI लगातार 250 के पार गंभीर श्रेणी में चल रहा है। बढ़ते वायु प्रदुषण से लोगों को हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों को मास्क पहनने और बेवजह बाहर न निकले की अपील की है। इस बीच अगर आप अपने घर के अंदर की हवा को स्वच्छ रखेंगे, तो आप कई बीमारियों से बच जाएंगे। ऐसे में मन में यह सवाल आ रहा होगा कि घर की हवा कैसे साफ की जाए? कुछ ऐसे पौधे जिसे आप अपने…

Best Air Purifying Plants for Delhi: राजधानी दिल्ली में  बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण का कहर जारी है। दिल्ली का AQI लगातार 250 के पार गंभीर श्रेणी में चल रहा है। बढ़ते वायु प्रदुषण से लोगों को हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों को मास्क पहनने और बेवजह बाहर न निकले की अपील की है। इस बीच अगर आप अपने घर के अंदर की हवा को स्वच्छ रखेंगे, तो आप कई बीमारियों से बच जाएंगे। ऐसे में मन में यह सवाल आ रहा होगा कि घर की हवा कैसे साफ की जाए?
Delhi Pollution
Delhi Pollution (Photo: Social Media)
कुछ ऐसे पौधे जिसे आप अपने घर की बालकनी या फिर छत पर लगाएं। इससे आपको रोजाना स्वच्छ ऑक्सीजन मिलेगा और आपका शरीर बीमारियों से बच सकेगा। इन पौधों को घर में लगाने से ये न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि घर में हानिकारक तत्वों को हटाकर ऑक्सीजन लेवल को बढ़ा देते हैं। इनमें से कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं। वायु प्रदूषण से निपटने और घर की हवा को शुद्ध रखने के लिए आप इन indoor plants लगा सकते हैं।
अगर आप भी प्राकृतिक रूप से इस जहरीली हवा के टॉक्सिन को कम करना चाहते हैं, तो आप पौधों की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में जिसे घर में लगाने से 24 घंटे ऑक्सीजन मिलता है।

Best Air Purifying Plants for Delhi: घर की हवा को क्लीन बनाएंगे ये 5 पौधे

1. एरिका पाम (Areca Palm)

Plants for Air Purifying
Plants for Air Purifying (Photo: Social Media)
एरिका पाम आपके घर के किसी भी कोने को एक रॉयल और लग्जरी लुक देगा। यह पौधा अच्छी खासी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है। यह हवा में नमी बनाए रखने में मददगार है। यह आसानी से उग जाता है, इसे बहुत ज्यादा फर्टिलाइजर करने की ज़रूरत नहीं है। इसे हल्की धूप पसंद है।

2. रबड़ प्लांट (Rubber Fig)

Best Air Purifying Plants for Delhi
Best Air Purifying Plants for Delhi (Photo: Social Media)
यह प्लांट अपने गहरे हरे, चमकीले और बड़े पत्तों के लिए जाना जाता है। यह पौधा हवा से जहरीली गैसों, जैसे कि फॉर्मलाडेहाइड को सोखने का काम करता है। इसे घर में लगाने से 24 घंटे ऑक्सीजन मिलता है। इसे लगाने से बंद कमरे या ऑफिस की हवा शुद्ध होती है। इसकी देखभाल करना भी काफी आसान होता है।

3. स्नेक प्लांट (Snake Plant)

Best Air Purifying Plants for Delhi
Plants for Air Purifying (Photo: Social Media)
स्नेक प्लांट रात के समय ये सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह रात में भी कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलता है। फॉर्मलाडेहाइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे हानिकारक हवा को हटाता है। इस प्लांट को बहुत ज्यादा देखभाल की ज़रूरत नहीं होती है। कम पानी में भी ये आसानी से उग जाता है।

4. लकी बैंबू (Lucky Bamboo)

Best Air Purifying Plants for Delhi
Best Air Purifying Plants for Delhi (Photo: Social Media)
लकी बैंबू को इंडोर प्लांट के रूप में लगाना बहुत ही आसान होता है। इससे सही मात्रा में ऑक्सीजन भी प्राप्त होता है। इसे पानी या मिट्टी दोनों में आसानी से उगाया जा सकता है। इसे धूप की ज़रूरत नहीं होती है, इसे आप इंडोर और आउटडोर दोनों जगह पर आसानी से उगा सकते हैं।

5. क्रोटन प्लांट (Crotons)

Best Air Purifying Plants for Delhi
Best Air Purifying Plants for Delhi (Photo: Social Media)
इस प्लांट को अपनी रंग-बिरंगी खूबसूरत पत्तियों के लिए जाना जाता है, जो घर की सुंदरता पर चार चांद लगा देता है। इसकी पत्तियां हवा से टॉक्सिन्स को सोखने में मदद करती हैं। जिससे घर की हवा को स्वच्छ रखने में मदद मिलती है। इसकी मिट्टी को हल्का नम रखना चाहिए, लेकिन ज्यादा पानी देने से बचना चाहिए।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।