Tulsi Ginger Tea Benefits: Immunity Boost करने के लिए अदरक-तुलसी की चाय का करें सेवन, छू भी नहीं पाएगी कोई बीमारी, जानें 5 फायदे

Immunity Boost करने के लिए अदरक-तुलसी की चाय का करें सेवन, छू भी नहीं पाएगी कोई बीमारी

Tulsi Ginger Tea Benefits

Tulsi Ginger Tea Benefits: सर्दियों में अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तुलसी और अदरक को बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं, जो भी लोग अपनी कमजोर इम्यूनिटी से परेशान हैं। जिसके कारण उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है, तो आज हम आपको बताएंगे, एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक के बारे में जिसका सेवन करने से आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

यह पौधे हर घर में आसानी से मिल जाते हैं। तुलसी के पौधे को आयुर्वेद में किसी वरदान से कम नहीं बताया गया है। आइए जानते हैं कि अगर आप तुलसी और अदरक की चाय बना कर पीते हैं, तो इससे आपको कितने फायदे मिलते हैं।

Tulsi Ginger Tea Benefits: अदरक और तुलसी की चाय पीने के फायदे 

Tulsi Ginger Tea Benefits
Tulsi Ginger Tea Benefits (Source: social media)

इम्यूनिटी बूस्ट

तुलसी और अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे शरीर में होने वाले संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

सर्दी-खांसी से राहत

इस चाय का सेवन करने से मौसमी बीमारी जैसे सर्दी-जुकाम खांसी से राहत मिलेगी। यह चाय गले की खराश, दर्द और सूजन को कम करती है और खांसी को जड़ से खत्म करने में मदद करती है।

ginger turmeric tea
ginger turmeric tea (Source: social media)

पाचन में सुधार

अदरक और तुलसी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है और गैस, अपच व पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है, जबकि तुलसी भी पेट की समस्याओं में फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में सहायक

यह चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर से अतिरिक्त फैट बर्न करने में मदद करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

सांस संबंधी समस्याओं में आराम:

इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों की सूजन को कम करते हैं और छाती के कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिससे सांस लेने की समस्या से राहत मिलती है।

Also Read: Bone Strength और Blood Sugar को कंट्रोल करने के लिए सर्दियों में रोजाना खाएं बाजरे की रोटी, मिलेंगे 5 फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।