Best Iron Rich Foods: आयरन से भरपूर हैं ये 5 चीज़ें, रोजाना सेवन से मिलेंगे अनोखे फायदे

Summary :

Best Iron Rich Foods: अगर हमारे शरीर में आयरन की कमी है, तो इससे कई तरह की गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को ज़रूर शामिल करना चाहिए, जिससे आयरन की कमी को पूरा किया जा सके। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स और ड्रिंक के बारे में जिसके सेवन से आपके शरीर को कई फायदे मिलेंगे। Food for Iron Deficiency: आयरन से भरपूर फूड्स सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई तरह के विटामिन और आयरन की ज़रूरत होती है। इसके लिए आपको अपनी रोजाना की डाइट…

Best Iron Rich Foods: अगर हमारे शरीर में आयरन की कमी है, तो इससे कई तरह की गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को ज़रूर शामिल करना चाहिए, जिससे आयरन की कमी को पूरा किया जा सके। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स और ड्रिंक के बारे में जिसके सेवन से आपके शरीर को कई फायदे मिलेंगे।

Food for Iron Deficiency: आयरन से भरपूर फूड्स

Best Iron Rich Foods
Best Iron Rich Foods (Source: social media)

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई तरह के विटामिन और आयरन की ज़रूरत होती है। इसके लिए आपको अपनी रोजाना की डाइट में कुछ ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए, जो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हों। अगर आपको भी दिनभर थकान, कमजोरी महसूस होती है, तो आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इसकी कमी से शरीर का एनर्जी लेवल काफी लो रहता है, इससे खून की कमी भी हो सकती है। ऐसे में आप कई खतरनाक बिमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको रोजाना आयरन से भरपूर चीज़ों का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

Best Food for Iron Deficiency: आयरन की कमी पूरा करेंगे ये फ़ूड आइटम्स

1. चुकंदर का जूस

Best Iron Rich Foods
Best Iron Rich Foods (Source: social media)

चुकंदर खाने से ही नहीं बल्कि इसके जूस का सेवन करने से भी कई फायदे होते हैं। इसमें आयरन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसमें फोलेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण मौजूद होते हैं। गर्मियों में ठंडा चुकंदर का जूस पीने से शरीर को ठंडक म‍िलती है। इसी के साथ-साथ ये खून बढ़ाने में भी मदद करता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू और पुदीना मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

2. एलोवेरा-आंवला जूस

Best Iron Rich Foods
Best Iron Rich Foods (Source: social media)

एलोवेरा और आंवला दोनों ही आयरन का एक अच्छा स्रोत है। अगर आपके शरीर में भी आयरन की कमी है, तो इसके सेवन से उस कमी को दूर किया जा सकता है। इनका जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसका सेवन खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होता है। ये शरीर में आयरन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

3. अनार का जूस

Best Iron Rich Foods
Best Iron Rich Foods (Source: social media)

अनार एक ऐसा फल हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अनार न केवल खाने से बल्कि रोजाना इसका जूस पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार आता है।

4. स्प्राउट्स वाटर स्मूदी

Best Iron Rich Foods
Best Iron Rich Foods (Source: social media)

भीगे हुए मूंग या चने से बनी स्मूदी में नींबू और पुदीना मिलाकर एक हेल्दी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। यह न केवल प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि इसमें आयरन का अच्छा स्रोत पाया जाता है। अगर आप इसका सेवन गर्मी में करते हैं, तो ये एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है।

5. संतरे का जूस

Best Iron Rich Foods
Best Iron Rich Foods (Source: social media)

संतरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस जूस का सेवन आप हर रोज सुबह नाश्ते के साथ कर सकते हैं। इससे थकान, कमजोरी जैसी समस्या दूर होती है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Home Remedies for Acidity: एसिडिटी और गैस से छुटकारा पाने के लिए 5 घरेलु और आसान नुस्खे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।