Home Remedies for Acidity: एसिडिटी और गैस से छुटकारा पाने के लिए 5 घरेलु और आसान नुस्खे

Summary :

Home Remedies for Acidity: पेट में अक्सर एसिडिटी और गैस बनने से नींद-चैन सब हराम हो जाती है। एसिडिटी और गैस से पेट फूलना और दर्द भी हो सकता है। एसिडिटी के कारण और पेट में गैस बनने के कारण कई हैं। खानपान और तनाव के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं, खासकर गैस बनना, एसिडिटी, पेट में जलन, खट्टी डकारें और भारीपन जैसी परेशानियां हर उम्र के लोगों को झेलनी पड़ती हैं। ये समस्या ठीक करने के लिए कई लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार दवा लेना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता…

Home Remedies for Acidity: पेट में अक्सर एसिडिटी और गैस बनने से नींद-चैन सब हराम हो जाती है। एसिडिटी और गैस से पेट फूलना और दर्द भी हो सकता है। एसिडिटी के कारण और पेट में गैस बनने के कारण कई हैं। खानपान और तनाव के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं, खासकर गैस बनना, एसिडिटी, पेट में जलन, खट्टी डकारें और भारीपन जैसी परेशानियां हर उम्र के लोगों को झेलनी पड़ती हैं। ये समस्या ठीक करने के लिए कई लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार दवा लेना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ऐसे में अगर कोई घरेलू उपाय हो जो तुरंत राहत दे और बिना साइड इफेक्ट के काम करे तो ये बात लोगों को पता होना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसा ही जादुई घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो पेट की गैस और एसिडिटी को चुटकियों में ठीक कर देता है।

How to Remove Acidity Instantly: एसिडिटी से राहत दिलाएंगी ये 5 चीजें

1. केला

Home Remedies for Acidity
Home Remedies for Acidity (AI Generated)

इसके साथ ही केला भी एसिडिटी में राहत देने वाला फल है क्योंकि इसमें प्राकृतिक तत्व होते हैं जो अम्लता से जुड़ी पेट की समस्याओं को कम करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। केला खाने से पेट को तुरंत आराम मिलता है और जलन का अहसास कम हो जाता है।

2. ठंडा दूध

 Home Remedies for Acidity
Home Remedies for Acidity (Source: social media)

आयुर्वेद के मुताबिक, जब पेट में एसिड बढ़ जाता है तो ठंडा दूध पीना एक कारगर उपाय होता है। दूध में मौजूद कैल्शियम पेट के अम्ल को कम करता है और जलन को शांत करता है।

3. जीरा और अजवाइन

Home Remedies for Acidity
Home Remedies for Acidity (AI Generated)

आयुर्वेद ने एसिडिटी से राहत में जीरा और अजवाइन का भी बड़ा योगदान माना है। जीरा और अजवाइन दोनों ही भारतीय घरों में पाचन सुधारने के लिए लंबे समय से उपयोग में आते रहे हैं। जीरे को पानी में उबालकर पीने से पेट में बनने वाली गैस और एसिडिटी कम होती है, जिससे पेट हल्का महसूस होता है। अजवाइन को पानी में उबालकर या हल्का काला नमक डालकर खाने से भी पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की मांसपेशियां आराम पाती हैं। ये दोनों उपाय न केवल पेट की जलन को कम करते हैं बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है और एसिडिटी की समस्या कम होती है।

4. सौंफ

Home Remedies for Acidity
Home Remedies for Acidity (Source: social media)

खाने के बाद सौंफ चबाना भी एक पुराना और असरदार तरीका है जो पेट की गैस को कम करता है और पाचन को सुधारता है। सौंफ के इस्तेमाल से भोजन जल्दी पचता है और एसिडिटी की समस्या कम हो जाती है।

5. नारियल पानी

Home Remedies for Acidity
Home Remedies for Acidity (Source: social media)

नारियल पानी भी एक शानदार प्राकृतिक इलाज है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के पीएच स्तर को संतुलित रखते हैं, जिससे पेट में अम्लता कम होती है और जलन में राहत मिलती है। इन Home Remedies for Gas का इस्तेमाल करके आप अपनी एसिडिटी को कर सकते है कम।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Immunity Boosting Foods for Kids: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रामबाण हैं ये 5 चीजें, आज ही डाइट में करें शामिल

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।