Immunity Boosting Foods for Kids: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रामबाण हैं ये 5 चीजें, आज ही डाइट में करें शामिल

Summary :

Immunity Boosting Foods for Kids: बदलते मौसम में कई बच्चें ऐसे होते हैं, जो बीमार होने लगते हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। छोटे बच्चों को बदलते मौसम में ज्यादातर बिमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका बच्चा भी मौसम में हल्के-फुल्के बदलाव से सर्दी-जुकाम खांसी से परेशान हो जाता है, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हे, आप तुरंत अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो आपके शरीर को लोहे की तरह मजबूत बनाएगा। Immunity Boosting Food: बच्चों के लिए हेल्दी फूड्स मौसम के बदलते ही हर किसी को…

Immunity Boosting Foods for Kids: बदलते मौसम में कई बच्चें ऐसे होते हैं, जो बीमार होने लगते हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। छोटे बच्चों को बदलते मौसम में ज्यादातर बिमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका बच्चा भी मौसम में हल्के-फुल्के बदलाव से सर्दी-जुकाम खांसी से परेशान हो जाता है, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हे, आप तुरंत अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो आपके शरीर को लोहे की तरह मजबूत बनाएगा।

Immunity Boosting Food: बच्चों के लिए हेल्दी फूड्स

Immunity Boosting Foods for Kids
Immunity Boosting Foods for Kids (Source: social media)

मौसम के बदलते ही हर किसी को कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम का असर ज्यादातर बच्चों की सेहत पर पड़ता है, बच्चे इन बिमारियों की चपेट में ज्यादा आते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे की सर्दी-जुकाम खांसी से परेशान हैं, तो आज से ही उनकी डाइट में कुछ ऐसी चीज़ों को शामिल कर लीजिए, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह पौष्टिक फूड्स न केवन बिमारियों से बचाएंगे, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

1. दही

Immunity Boosting Foods for Kids
Immunity Boosting Foods for Kids (Source: social media)

दही एक ऐसा पदार्थ है जिसका सेवन रोजाना करने से शरीर को कई तरह की बिमारियों से बचाया जा सकता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप बच्चों की खाने की थाली में दही को शामिल कर सकते हैं। इससे उनमें न सिर्फ कई विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति होती है, बल्कि दही में पाए जाने वाले लैक्टोबैसिलस इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में भी काफी असरदार माने गए हैं।

2. हरी-सब्जियां

Immunity Boosting Foods for Kids
Immunity Boosting Foods for Kids (Source: social media)

बच्चों के खान-पान में हरी सब्जियों को ज़रूर शामिल करना चाहिए। इससे उनकी इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है और वो मौसमी बीमारी जैसे सर्दी-जुकाम खांसी की चपेट में आने से बच जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी के साथ फाइबर और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो कई बिमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

Immunity Food for Kids: इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए खाएं ये फूड्स

3. ड्राई फ्रूट्स और बीज

Immunity Boosting Foods for Kids
Immunity Boosting Foods for Kids (Source: social media)

बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में ड्राई-फ्रूट्स और सीड्स को शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, यह विटामिन ई, जिंक, आयरन और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर सीड्स और ड्राई फ्रूट्स में पाया जाता है। जैसे- अखरोट, बादाम, काजू, पिस्ता, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और पंपकिन सीड्स आदि।

4. मुनक्का

Immunity Boosting Foods for Kids
Immunity Boosting Foods for Kids (Source: social media)

मुनक्का में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आए दिन बीमार रहने वाले बच्चों की डाइट में मुनक्का ज़रूर शामिल करें, क्योंकि यह आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

5. शहद

Immunity Boosting Foods for Kids
Immunity Boosting Foods for Kids (Source: social media)

बदलते मौसम में बच्चों को शहद जरूर खिलाएं। यह आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन बी से भी भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से कई तरह के संक्रमण से बचा जा सकता है। बच्चों के दूध में चीनी की जगह शहद को शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: मोटापे से हैं परेशान? इन 4 आयुर्वेदिक तरीकों से एक ही महीने में घटाएं अपना वजन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।