मोटापे से हैं परेशान? इन 4 आयुर्वेदिक तरीकों से एक ही महीने में घटाएं अपना वजन

Summary :

Ayurvedic Tips for Weight Loss: आजकल लोग अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान हो गए हैं। लोगों का वजन इतनी तेजी से बढ़ रहा है, जिसे कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनिया में ऐसे कुछ आयुर्वेदिक तरीके भी हैं, जिससे कुछ ही महीनों में आप अपना 10 से 15 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में जो आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। Ayurvedic Weight Loss Tips: वजन कम करने के उपाय मोटापा एक…

Ayurvedic Tips for Weight Loss: आजकल लोग अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान हो गए हैं। लोगों का वजन इतनी तेजी से बढ़ रहा है, जिसे कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनिया में ऐसे कुछ आयुर्वेदिक तरीके भी हैं, जिससे कुछ ही महीनों में आप अपना 10 से 15 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में जो आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।

Ayurvedic Weight Loss Tips: वजन कम करने के उपाय

Ayurvedic Tips for Weight Loss
Ayurvedic Tips for Weight Loss (Source: social media)

मोटापा एक ऐसी बीमारी है, जो लोगों के जीवन में तनाव, थकान जैसी समस्या का कारण बन जाती है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो इस बीमारी से झूझ रहे हैं। आजकल लोग खाना खाने के बाद अपना ज्यादातर समय ऑफिस, मोबाइल और टीवी के साथ बैठकर गुजारते हैं, जो इस बीमारी का मुख्य कारण बन गया है। हेल्दी फूड्स की जगह लोग जंक फ़ूड का सेवन ज्यादा करते हैं, जिससे वजन और मोटापा दोनों बढ़ता है।

अगर समय रहते मोटापे को कंट्रोल नहीं किया जाता है, तो ये हमारे शरीर में कई तरह की बिमारियों को पैदा करता है। जैसे- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, स्लीप एपनिया, कैंसर, गठिया और जोड़ों की समस्या आदि। जानिए कुछ ऐसे आयुर्वेदिक तरीके जो हैं बेहद फायदेमंद।

1. खाली पेट नींबू पानी पिएं

Ayurvedic Tips for Weight Loss
Ayurvedic Tips for Weight Loss (Source: social media)

अगर आप नेचुरल तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरुआत सुबह खाली पेट नींबू पानी से करें। नींबू पानी का सेवन करने से शरीर जमा पूरी गंदगी बाहर निकलती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह 1 से 2 गिलास नींबू पानी पिएं, इससे भूख कंट्रोल होगी और वजन तेजी से घटेगा।

2. साबुत अनाज का करें सेवन

Ayurvedic Tips for Weight Loss
Ayurvedic Tips for Weight Loss (Source: social media)

अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। साबुत अनाज में आप बाजरा, मूंग, गेहूं और चावल खा सकते हैं। साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है। इसका सेवन करने से आप कम खाते हैं और भूख भी कंट्रोल रहती है। इस अनाज की आप खिचड़ी बनाकर लंच में खा सकते हैं।

3. लौकी का जूस

Ayurvedic Tips for Weight Loss
Ayurvedic Tips for Weight Loss (Source: social media)

लौकी की सब्जी ही नहीं बल्कि इसका जूस भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लौकी एक ऐसी सब्जी है, जो वजन घटाने के लिए सदियों साल पुराना फार्मूला है। इसके जूस का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है और बॉडी हेल्दी रहती है। सुबह नाश्ते में लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं और गर्मी में शाम के समय इस ठंडे जूस का सेवन कर सकते है, जो शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे वजन कम होता है।

4. सलाद ज्यादा खाएं

Ayurvedic Tips for Weight Loss
Ayurvedic Tips for Weight Loss (Source: social media)

अगर आप भी अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो फलों का चाट या सब्जियों के सलाद का सेवन कर सकते हैं। सलाद में खीरा, ककड़ी, टमाटर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होगा। इन सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को भरा रखता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है ।अगर अधिक मात्रा में सलाद का सेवन करते हैं, तो रोटी खाने की ज़रूरत नहीं होती है। इससे वजन तेजी से घटता है, तो अभी फॉलो करे ये Ayurvedic Tips और बनाए अपनी जिंदगी को शानदार।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Raed: Glowing Skin Home Remedies: ग्लोइंग स्किन के लिए आज ही अपनाएं ये 5 घरेलु नुस्खे, चांद की तरह चमकेगी त्वचा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।