‘PM मोदी वोट के लिए मंच पर नाच भी देंगे…’, राहुल गांधी के इस बयान से मचा सियासी बवाल, BJP ने भी किया पलटवार

Summary :

Rahul Gandhi Statement: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी रजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत मुजफ्फरपुर से की। इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ साझा रैली की और मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे हमले बोले। Rahul Gandhi Statement: PM मोदी पर राहुल गांधी का निशाना राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उनसे कहा जाए कि वोट के बदले मंच पर नाचिए, तो वे ऐसा भी कर देंगे। उन्होंने आरोप…

Rahul Gandhi Statement: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी रजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत मुजफ्फरपुर से की। इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ साझा रैली की और मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे हमले बोले।

Rahul Gandhi Statement: PM मोदी पर राहुल गांधी का निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उनसे कहा जाए कि वोट के बदले मंच पर नाचिए, तो वे ऐसा भी कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी को न तो छठ पूजा की भावना से मतलब है और न ही यमुना नदी की सफाई से।राहुल ने कहा, “दिल्ली में श्रद्धालु प्रदूषित यमुना में पूजा कर रहे हैं, जबकि मोदी जी अपने खास बने स्विमिंग पूल में नहाने जाते हैं। उन्हें पूजा या परंपरा से कोई लेना-देना नहीं, बस वोट चाहिए।”

Bihar Election 2025: बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी ने कड़ा जवाब दिया। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा स्थानीय गुंडों जैसी है और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने वाले करोड़ों लोगों का अपमान किया है। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी लोकतंत्र और भारतीय मतदाताओं का मजाक उड़ा रहे हैं।

Rahul Gandhi Statement
Rahul Gandhi Statement, Photo (s-m)

Rahul Gandhi News: नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला

राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में नीतीश कुमार ने पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं किया। राहुल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ नीतीश कुमार की छवि का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन “असल कंट्रोल बीजेपी के हाथ में है।” उन्होंने कहा, “नीतीश जी सिर्फ चेहरा हैं, रिमोट बीजेपी चला रही है। इन्हें सामाजिक न्याय की कोई परवाह नहीं।”

“वोट चोरी की कोशिश होगी”

राहुल गांधी ने अपने पुराने आरोप को दोहराते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव में वोट चोरी करती है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावों में धांधली की थी और अब बिहार में भी ऐसा करने की कोशिश करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में लगभग 66 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

राहुल ने लोगों से अपील की कि वे “महागठबंधन” को वोट दें और लोकतंत्र को बचाएं। वहीं राहुल गांधी ने आगे कहा कि उनकी सरकार हर धर्म, जाति और वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने कहा, “हम किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे। हमारी सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी और बिहार की आवाज बनेगी।”

Rahul Gandhi Statement
Rahul Gandhi Statement, Photo (s-m)

“मेड इन बिहार” का नारा

प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों पर वार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से छोटे कारोबार खत्म हो गए। उन्होंने भीड़ से सवाल किया, “आपके मोबाइल पर क्या लिखा है? ‘मेड इन चाइना’। हम चाहते हैं कि उस पर लिखा हो, ‘मेड इन बिहार’। इससे बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित करने की दिशा में कदम उठाया था और उनका सपना है कि बिहार फिर से शिक्षा का केंद्र बने।

यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में BJP, अमित शाह और राजनाथ सिंह की ताबड़तोड़ रैलियां, CM योगी की भी 3 जनसभाएं

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।