Bihar Elections 2025: चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में BJP, अमित शाह और राजनाथ सिंह की ताबड़तोड़ रैलियां, CM योगी की भी 3 जनसभाएं

Summary :

Bihar Elections 2025: बिहार की सियासत अब पूरी तरह गर्म हो गई है। अब पहले चरण के मतदान से पहले सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता मैदान में उतर चुके हैं। त्योहार खत्म होते ही चुनावी रफ्तार तेज हो गई है और आज से प्रचार अभियान ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा ने पहले चरण के मतदान से पहले अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भाजपा के दो बड़े नेता, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राज्य के विभिन्न जिलों में जनसभाएं करेंगे। Bihar Elections 2025: अमित शाह और राजनाथ सिंह की तबाड़तोड़ रैलियां Amit Shah Alinagar…

Bihar Elections 2025: बिहार की सियासत अब पूरी तरह गर्म हो गई है। अब पहले चरण के मतदान से पहले सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता मैदान में उतर चुके हैं। त्योहार खत्म होते ही चुनावी रफ्तार तेज हो गई है और आज से प्रचार अभियान ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा ने पहले चरण के मतदान से पहले अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भाजपा के दो बड़े नेता, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राज्य के विभिन्न जिलों में जनसभाएं करेंगे।

Bihar Elections 2025: अमित शाह और राजनाथ सिंह की तबाड़तोड़ रैलियां

Amit Shah Alinagar Rally

अमित शाह की आज तीन रैलियां तय हैं। वे दरभंगा के अलीनगर, समस्तीपुर के रोसड़ा, और बेगूसराय में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शाह रात में पटना में रुकेंगे और शाम को पार्टी नेताओं के साथ रणनीति बैठक भी करेंगे।

Rajnath Singh Chhapra Rally

वहीं राजनाथ सिंह की तीन सभाएं होंगी—दरभंगा के हायाघाट, पटना के बाढ़, और छपरा में। इन इलाकों में राजपूत मतदाताओं की संख्या अधिक है, इसलिए इन सभाओं को भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।

Bihar elections 2025
Bihar Elections 2025, Photo (s-m)

महागठबंधन का फोकस जनता तक पहुंचने पर

विपक्षी महागठबंधन ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था। अब उनका ध्यान जनता के बीच अपने वादों को पहुंचाने पर है। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी आज संयुक्त रूप से रैलियां करेंगे। राहुल गांधी की सभाएं दरभंगा और मुजफ्फरपुर में निर्धारित हैं। कांग्रेस के अन्य नेता भी बिहार पहुंच चुके हैं। प्रियंका गांधी की भी जल्द ही बिहार में बड़ी रैली होने वाली है। विपक्ष इस बार बेरोजगारी, महंगाई और विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

 NDA के कई मुख्यमंत्री करेंगे प्रचार

एनडीए ने प्रचार अभियान को और धार देने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारा है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में तीन जनसभाएं करेंगे।योगी की पहली सभा सिवान के रघुनाथपुर में सुबह 11:15 बजे होगी, दूसरी सभा भोजपुर के शाहपुर में दोपहर 12:45 बजे और तीसरी सभा बक्सर में दोपहर 2:15 बजे निर्धारित है।

इन सभाओं में वे एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगेंगे।इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आज बिहार पहुंचेंगे और भागलपुर के नाथनगर में लोजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा करेंगे। वहीं दिल्ली और यूपी से अन्य केंद्रीय मंत्री भी अलग-अलग जिलों में रैलियां करेंगे।

Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025, Photo (s-m)

Political Rallies in Bihar: नीतीश कुमार और एनडीए के स्थानीय नेता भी सक्रिय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी प्रचार अभियान में तेजी से जुट गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों की दर्जनों सभाएं आने वाले दिनों में निर्धारित हैं। एनडीए की ओर से करीब एक दर्जन केंद्रीय मंत्री भी बिहार के विभिन्न हिस्सों में प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें: ’20 दिन में पक्की सरकारी नौकरी, वृद्धों और विधवाओं को 1500 रुपए…’, बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।