Sushmita Sen Net Worth: करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कारों की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, जानें नेट वर्थ

Summary :

Sushmita Sen Net Worth : एक्टर सुष्मिता सेन इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव हैं. अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. आइए जानते हैं सुष्मिता सेन के बारे में सबकुछ एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई. अब एक्ट्रेस लग्जरी लाइफ एंजॉय करती हैं. सुष्मिता ने 1996 में बॉलीवुड डेब्यू किया था. वो फिल्म दस्तक में नजर आई थी सुष्मिता सेन की नेटवर्थ सुष्मिता सेन मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता सेन 74 करोड़ रुपये की मालकिन है. 74 करोड़ की संपत्ति उनके…

Sushmita Sen Net Worth : एक्टर सुष्मिता सेन इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव हैं. अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. आइए जानते हैं सुष्मिता सेन के बारे में सबकुछ एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई. अब एक्ट्रेस लग्जरी लाइफ एंजॉय करती हैं. सुष्मिता ने 1996 में बॉलीवुड डेब्यू किया था. वो फिल्म दस्तक में नजर आई थी

सुष्मिता सेन की नेटवर्थ

Sushmita Sen Net Worth-Source : Social Media
Sushmita Sen Net Worth-Source : Social Media

सुष्मिता सेन मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता सेन 74 करोड़ रुपये की मालकिन है. 74 करोड़ की संपत्ति उनके पास है. ब्रांड इंडोर्समेंट और अपने बिजनेस से वो खूब कामती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, वो हर महीने लाखों कमाती है. उनके हर महीने की कमाई 60 लाख रुपये है.

सुष्मिता सेन का बिजनेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2005 में सुष्मिता सेन ने तंत्र एंटरटेनमेंट नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की स्थापना करके बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। इसके अलावा, वह पहले ‘बंगाली माशीज किचन’ नाम के एक रेस्तरां की मालकिन थीं, हालांकि अब ये बंद हो चुका

सुष्मिता सेन का घर

Sushmita Sen Net Worth-Source : Social Media
Sushmita Sen Net Worth-Source : Social Media

सुष्मिता सेन का इंस्टाग्राम उनके वर्सोवा, मुंबई स्थित घर की भव्य खूबसूरती दिखाता है, जिससे फैंस को पता है कि वो आलीशान घर में रहती हैं। सुष्मिता सेन का मुंबई में वर्सोवा में अपार्टमेंट है. उनका ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट बेहद लग्जीरियस है. सुष्मिता का बचपन दिल्ली में बीता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुष्मिता का वसंत कुंज में भी घर है.

सुष्मिता सेन के पास ये गाड़ियां

उनके गैराज में कई गाड़ियां रखी हैं, सुष्मिता सेन को गाड़ियों का बहुत शौक है. उनके पास 1.43 करोड़ की BMW7 सीरीज 730Ld है. इसके अलावा उनके पास ऑडी Q7, BMW X6, लेक्सेस LX470 जैसी कई कार हैं. लाइनअप में ऑडी Q7 शामिल है।

सुष्मिता सेन फिल्मों के लिए करती है इतना चार्ज

Sushmita Sen Net Worth-Source : Social Media
Sushmita Sen Net Worth-Source : Social Media

Sushmita Sen ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर हमारे देश का नाम रौशन किया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म की दुनिया में कदम रखा था. एक से एक बेहतरीन फिल्मों में वो अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी है. इसके अलावा वो ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखी चुकी है. हाल ही में वो वेब सीरीज आर्या में नजर आई थी. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वो हर फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ की फीस लेती है.

Sushmita Sen की Personal Life

Sushmita Sen Net Worth-Source : Social Media
Sushmita Sen Net Worth-Source : Social Media

पर्सनल लाइफ में सुष्मिता का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में हुआ. वो बंगाली फैमिली से आती हैं. उनके पिता इंडियन एयर फोर्स में विंग कमांडर थे. वहीं उनकी मां जूलरी डिजाइनर हैं. उनका दुबई में जूलरी स्टोर है. सुष्मिता ने शादी नहीं की है. उनकी दो बेटिया हैं. सुष्मिता ने रेने और अलीषा को गोद लिया है. सुष्मिता ने रेने को 2000 में और अलीषा को 2010 में गोद लिया था. उनकी छोटी बेटी अलीषा पढ़ रही हैं. वहीं रेने बॉलीवुड में करियर बनाने जा रही हैं. साथ-साथ क्लासिकल डांस की भी ट्रेनिंग ली है और वह कथक में ट्रेन्ड हैं. उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म भी की है.

Also Read : Sushmita Sen Relationship : सुष्मिता सेन को ‘मिस यूनिवर्स’ बनाने के लिए पहले बॉयफ्रेंड ने छोड़ दी थी नौकरी, फिर क्यों हुआ दोनों का ब्रेकअप?

 

Sneha Rai