चहेते खिलाड़ी के प्यार में अंधे हुए गौतम गंभीर? दांव पर लगाया टीम इंडिया के नंबर 1 गेंदबाज का करियर!

Summary :

Gautam Gambhir injustice Arshdeep Singh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। इस मैच में टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, लेकिन भारत की टीम में एक चौंकाने वाला फैसला देखने को मिला। टीम इंडिया ने अपने नंबर 1 टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठा दिया और उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज Harshit Rana को मौका दिया गया। Gautam Gambhir injustice Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह हुए ड्रॉप अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल…

Gautam Gambhir injustice Arshdeep Singh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। इस मैच में टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, लेकिन भारत की टीम में एक चौंकाने वाला फैसला देखने को मिला। टीम इंडिया ने अपने नंबर 1 टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठा दिया और उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज Harshit Rana को मौका दिया गया।

Gautam Gambhir injustice Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह हुए ड्रॉप

Gautam Gambhir injustice Arshdeep Singh
Gautam Gambhir Drops Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 65 टी20 मैचों में 101 विकेट अपने नाम किए हैं और वे भारत के लिए 100 से ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। इतना ही नहीं, अर्शदीप को ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर खेलने का अनुभव भी है, ऐसे में उन्हें टीम से बाहर रखना कई फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर गया है।

हर्षित राणा को मिली जगह

Gautam Gambhir Drops Arshdeep Singh
Gautam Gambhir Drops Arshdeep Singh

वहीं, Harshit Rana पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 खेलते नजर आ रहे हैं। भले ही उनके पास अनुभव की कमी है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें भविष्य की योजना को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। हर्षित हाल ही में वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए थे।

Gautam Gambhir Drops Arshdeep Singh
Gautam Gambhir Drops Arshdeep Singh

हर्षित राणा के अलावा भारत की प्लेइंग इलेवन में ऐसे पांच और खिलाड़ी शामिल हैं जो पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर टी20 खेल रहे हैं। इनमें अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती जैसे नाम शामिल हैं। ऐसे में यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए नए खिलाड़ियों की परीक्षा जैसा साबित हो सकता है।

Also Read: वनडे क्रिकेट के नए बादशाह बने रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Rahul Singh Karki