Sainik School Admission 2026: सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने का सुनहरा मौका, देश में खुले 3 और नए स्कूल, ये है आवेदन की लास्ट डेट

Summary :

Sainik School Admission 2026: देशभर में सैनिक स्कूलों में पढ़ने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही देश में तीन नए सैनिक स्कूलों की भी घोषणा की गई है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी। Sainik School Admission 2026: तीन नए सैनिक स्कूल कहां खुलेंगे? सैनिक स्कूल सोसाइटी के नेटवर्क में अब तीन और स्कूल जुड़ने जा रहे हैं। ये नए स्कूल हैं — योगेश्वरी सैनिक स्कूल, अंबाजोगाई (महाराष्ट्र) वडेम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल,…

Sainik School Admission 2026: देशभर में सैनिक स्कूलों में पढ़ने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही देश में तीन नए सैनिक स्कूलों की भी घोषणा की गई है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Sainik School Admission 2026: तीन नए सैनिक स्कूल कहां खुलेंगे?

सैनिक स्कूल सोसाइटी के नेटवर्क में अब तीन और स्कूल जुड़ने जा रहे हैं। ये नए स्कूल हैं —

  • योगेश्वरी सैनिक स्कूल, अंबाजोगाई (महाराष्ट्र)
  • वडेम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल, गोवा
  • श्री एस.पी.के. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नमक्कल (तमिलनाडु)

इन स्कूलों के जुड़ने से अब देशभर में सैनिक स्कूलों की संख्या और बढ़ जाएगी, जिससे अधिक छात्रों को इस प्रतिष्ठित शिक्षा प्रणाली से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Sainik School Admission 2026
Sainik School Admission 2026, Photo (s-m)

AISSEE 2026: आवेदन की आखिरी तारीख

AISSEE 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख, 31 अक्टूबर 2025 हैं। वहीं फॉर्म सुधार (Correction Window): 2 नवंबर से 4 नवंबर 2025 तक खुलेगी। इसलिए जो भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले ही अपना फॉर्म भर लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

New Sainik School 2026: कब होगी परीक्षा ?

NTA द्वारा आयोजित AISSEE 2026 परीक्षा जनवरी 2026 में ली जाएगी। परीक्षा के लगभग 4 से 6 सप्ताह बाद परिणाम जारी होने की उम्मीद है। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड (OMR शीट) में होगी।

परीक्षा पैटर्न

कक्षा VI और कक्षा IX के लिए अलग-अलग परीक्षा पैटर्न होगा।

कक्षा VI के लिए:

  • कुल अंक: 300
  • अवधि: 150 मिनट

Subjects and Marks Distribution:

  • भाषा: 25 प्रश्न (50 अंक)
  • गणित: 50 प्रश्न (150 अंक)
  • बुद्धिमत्ता (Intelligence): 25 प्रश्न (50 अंक)

कक्षा IX के लिए:

  • परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में होगी।
  • कुल अवधि: 180 मिनट
  • प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार का होगा।
Sainik School Admission 2026
Sainik School Admission 2026, Photo (s-m)

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), रक्षा कर्मियों और पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए शुल्क: ₹850
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए शुल्क: ₹700

आवेदन कैसे करें?

AISSEE 2026 के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

आवेदन के स्टेप्स:

  • NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
  • “AISSEE 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी भरकर नया पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें: President Murmu AI video: पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा की खुली पोल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का AI-जनरेटेड वीडियो हुआ शेयर, PIB फैक्ट चेक का बड़ा खुलासा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।