Akshay Navami 2025 Mahatva: अक्षय नवमी पर क्यों की जाती है आंवले के पेड़ की पूजा? जानें इसका धार्मिक महत्व

Summary :

Akshay Navami 2025 Mahatva:सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इस मास में ही दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी मनाई जाती है, जिसे आंवला नवमी के नाम से भी जानते हैं। इस साल आंवला नवमी शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगा। हिन्दू धर्म में इस तिथि को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य, पूजन और शुभ कार्यों का फल कभी नष्ट नहीं होता, इसलिए इसे ‘अक्षय’ कहा गया है। यह त्योहार देवउठनी से 2…

Akshay Navami 2025 Mahatva:सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इस मास में ही दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी मनाई जाती है, जिसे आंवला नवमी के नाम से भी जानते हैं। इस साल आंवला नवमी शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगा। हिन्दू धर्म में इस तिथि को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।

मान्यता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य, पूजन और शुभ कार्यों का फल कभी नष्ट नहीं होता, इसलिए इसे ‘अक्षय’ कहा गया है। यह त्योहार देवउठनी से 2 दिन पहले मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय नवमी के दिन ही सतयुग की शुरुआत हुई थी। इस दिन आंवले का सेवन करने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते है कि अक्षय नवमी का आंवला से क्या संबंध है और इस दिन क्या करना चाहिए।

Akshay Navami Par Kya Kare: अक्षय नवमी पर करें ये 6 काम

Akshay Navami 2025 Mahatva
अक्षय नवमी पर करें ये काम (Image- Ai Generated)
  1. अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की जड़ में दूध और शुद्ध जल अर्पित करें।
  2. इसके बाद आंवले के पेड़ को रोली, अक्षत, दीप-धूप, पुष्प और फल अर्पित करें।
  3. आंवले के पेड़ के पेड़ की सात बार परिक्रमा अवश्य करें।
  4. अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन पकाने और उसका सेवन करने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
  5. इस दिन सात प्रकार के अनाज जैसे- गेहूं, चावल, मक्का, जौ, तिल, चना और बाजरा दान करना शुभ होता है।
  6. जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

Akshay Navami aur Amla Navami: अक्षय नवमी पर आंवले का क्या महत्व है?

Akshay Navami 2025 Mahatva
अक्षय नवमी पर आंवले का क्या महत्व है? (Image- Ai Generated)

अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। पुराणों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने आंवला के वृक्ष में वास किया था। इस दिन की गई पूजा से व्यक्ति को पुण्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन आंवले का सेवन अमृत के समान माना जाता है। कहते हैं कि जो भी व्यक्ति इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन पकाता है और उसका सेवन करता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन, संतान की उन्नति और दीर्घायु के लिए व्रत भी किया जाता है। यह पर्व उत्तर भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है।

Akshay Navami 2025: अक्षय नवमी पर आंवला दान करने के लाभ

Akshay Navami 2025 Mahatva
अक्षय नवमी पर आंवला दान करने के लाभ (Image- Ai Generated)

इस दिन आंवले का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे धन में वृद्धि, संतान की उन्नति, पारिवारिक सुख-समृद्ध और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। अगर आपके पास आंवला न हो, तो इससे बनी हुई वस्तुएं जैसे आंवला मुरब्बा और च्यवनप्राश का दान भी कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 30 या 31 अक्टूबर, 2025 में कब है आंवला नवमी? उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए इस दिन ऐसे करें आंवला वृक्ष की पूजा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।