Bird Flu: झारखंड की राजधानी रांची में ब्लड फ्लू के कई मामले सामने आए हैं। कई सैंपल जांच किए जिसमें एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 की जांच की गई है। रिपोर्ट आने के बाद अंडा-चिकन खाने वालों को सावधान किया गया है। बर्ड फ्लू एक खतरनाक बीमारी है। आज हम आपको बताएंगे इसके लक्षण औरबचाव के बारे में।
Highlights
- तेजी से बढ़ रहा है बर्ड फ्लू
- भारत में भी बर्ड फ्लू के मरीज
- अब झारखंड के रांची में बर्ड फ्लू
इंसानों में बर्ड फ्लू का इलाज
नॉनवेज खाने वाले हो अब सावधान हो जाएं। दुनिया सहित देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। इस फ्लू से नॉनवेज खाने वालों को सबसे ज्यादा खतरा है। बता दें कि अमेरिका में एवियन इन्फ्लूएंजा के मामले सामने आने के बाद अब झारखंड के रांची में बर्ड फ्लू के ताजा मामले सामने आए हैं। अब भारत में फैल रही एक और बीमारी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके मामले कई राज्यों में देखने को मिले हैं।
अमेरिका में एवियन इन्फ्लूएंजा के कई मामले सामने आए हैं। झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू के कई मामले सामने आए हैं। बर्ड फ्लू की बीमारी को इसलिए खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह पक्षियों से इंसानों में तेजी से फैल जाता है। बर्ड फ्लू जितनी तेजी से फैल रही है इसलिए चिकन और अंडे खाने वालों को सावधान किया जा रहा है। इंसानों में बर्ड फ्लू की स्थिति काफी ज्यादा जानलेवा हो सकती है।
इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण
HN1 से संक्रमित होने पर इंसान में करीब 2-8 लक्षण दिखाई देते हैं। कई बार बर्ड फ्लू के लक्षण को लोग सीजनल फ्लू समझकर इग्नोर कर देते हैं।
बर्ड फ्लू के लक्षण हैं खांसी और गले में खराश होना, तेज बुखार आना, सर्दी-जुकाम और नाक बहना, हड्डी और जोड़ों में तेज दर्द होना, ठंड लगना और थकान होना, सिर और छाती में तेज दर्द, भूख कम लगना आदि. तेज बुखार के साथ खांसी और शरीर में तेज दर्द है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. क्योंकि यह बर्ड फ्लू के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं.
इंसानों में कैसे फैलता है तेजी से बर्ड फ्लू?
- जब आप संक्रमित पक्षियों के कॉन्टैक्ट में आते हैं तो बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमित पोल्ट्री फॉर्म में आप जाते हैं और वहां पर देखरेख करते हैं इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
- संक्रमित पक्षी के मल, नाक,मंह और आंखों से जो लिक्विड निकलता है उससे भी यह इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
- संक्रमित पक्षी के अंडे या उसका मीट खाया है तो उससे भी यह बीमारी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






