Brain Health Food: कंप्यूटर जैसे तेज दिमाग के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

Summary :

Brain Health Food: अगर आप पूरी तरह से फिट रहना चाहते हैं, तो सिर्फ शरीर नहीं बल्कि दिमाग का तंदुरुस्त होना भी जरूरी है। जैसा कि कहा जाता है, हम जैसा खाते हैं, वैसा ही हमारा शरीर बनता है। उसी तरह, दिमाग को भी सही ढंग से काम करने के लिए पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें अगर हम अपनी डाइट में शामिल करें, तो वे ब्रेन फंक्शन को बेहतर बना सकते हैं। प्रकृति ने हमें ऐसे कई फूड्स दिए हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं…

Brain Health Food: अगर आप पूरी तरह से फिट रहना चाहते हैं, तो सिर्फ शरीर नहीं बल्कि दिमाग का तंदुरुस्त होना भी जरूरी है। जैसा कि कहा जाता है, हम जैसा खाते हैं, वैसा ही हमारा शरीर बनता है। उसी तरह, दिमाग को भी सही ढंग से काम करने के लिए पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें अगर हम अपनी डाइट में शामिल करें, तो वे ब्रेन फंक्शन को बेहतर बना सकते हैं। प्रकृति ने हमें ऐसे कई फूड्स दिए हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में।

दिमाग को तेज बनाने वाले फूड आइटम्स (Brain Health Food)

1. अंडे

Brain Health Food
अंडे

अंडों में विटामिन बी और कोलीन जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन बी मस्तिष्क की कार्यक्षमता बनाए रखने और मानसिक गिरावट को धीमा करने में मदद करता है। अगर शरीर में बी विटामिन की कमी हो जाए, तो इससे डिप्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, शरीर को ऐसे न्यूरोट्रांसमीटर बनाने के लिए कोलीन की जरूरत होती है, (brain health) जो मूड और याददाश्त को प्रभावित करते हैं।

2. ब्लूबेरी (Brain Health Food)

Brain Health Food
ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं। ये दिमाग की सूजन कम करने, मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, (Brain Health Food) ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्रेन सेल्स के बीच बेहतर संचार बनाए रखने में मदद करते हैं।

3. नट्स और बीज

Brain Health Food
नट्स और बीज

अगर आप अपने दिमाग को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो रोजाना एक मुट्ठी नट्स और बीज खाना फायदेमंद रहेगा। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व याददाश्त बढ़ाने, (walnuts for brain health) मानसिक स्वास्थ्य सुधारने और मस्तिष्क को क्षति से बचाने में मदद करते हैं।

4. हरी पत्तेदार सब्जि‍यां (Brain Health Food)

Brain Health Food
हरी पत्तेदार सब्जि‍यां

पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्ज़ियां आयरन और फोलेट जैसे (Brain Health Food) आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व मानसिक थकान को कम करने और मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखने में सहायक होते हैं।

5. डार्क चॉकलेट

Brain Health Food
डार्क चॉकलेट

अगर मीठा खाने से सेहत को फायदा हो, तो यह किसी बोनस से कम नहीं। डार्क चॉकलेट में फ्लेवेनोइड्स नामक तत्व भरपूर होते हैं, (Brain Health Food) जो मस्तिष्क को सुरक्षा प्रदान करते हैं। ये तत्व बढ़ती उम्र के बावजूद याददाश्त को (how to increase memory power) कमजोर नहीं होने देते और दिमाग को तेज बनाए रखते हैं।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करेंगे ये 6 फूड आइटम्स, डाइट में करें शामिल

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।