ये सारी चीज़ें खाने से सर्दियों में नहीं बढ़ेगा आपका यूरिक एसिड

Summary :

खानपान में प्यूरीन एसिड वाले फूड्स का अधिक सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। यूरिक एसिड बढ़ने के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है और इसके साथ ही गाउट की बीमारी भी हो सकती है। बढ़ा हुआ यूरिक एसिड किडनी के कामकाज को प्रभावित कर सकता है, जिससे किडनी की बीमारियां हो सकती हैं। यूरिक एसिड के बढ़ते स्तर को कंट्रोल करना जरूरी है और इसे कंट्रोल करने के लिए सर्दियों में इन चीजों का सेवन करना ज़रूरी है। लौकी के सेवन से यूरिक एसिड का स्तर कम हो…

खानपान में प्यूरीन एसिड वाले फूड्स का अधिक सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है।

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है और इसके साथ ही गाउट की बीमारी भी हो सकती है।

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड किडनी के कामकाज को प्रभावित कर सकता है, जिससे किडनी की बीमारियां हो सकती हैं।

यूरिक एसिड के बढ़ते स्तर को कंट्रोल करना जरूरी है और इसे कंट्रोल करने के लिए सर्दियों में इन चीजों का सेवन करना ज़रूरी है।

लौकी के सेवन से यूरिक एसिड का स्तर कम हो सकता है क्यूंकि इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है।

लौकी शरीर से यूरिक एसिड और अन्य टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है।

चेरी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को घटाने में मदद करते हैं। साथ ही यह जोड़ों के सूजन और दर्द को कम करने में भी मदद करती है।

टमाटर के सूप में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते है और ये तत्व बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

यहाँ दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है, बेहतर जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर की सलाह लें।

Team Desk