Calcium Deficiency Symptoms: हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों के दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर दिखते हैं ये 4 लक्षण

Summary :

Calcium Deficiency Symptoms: जब हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, तो हमें कई तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। कैल्शियम हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ये हमारी मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन, नर्वस सिस्टम को सही तरीके से काम करने और ब्लड क्लॉटिंग में सही करने में मदद करता है। जब हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो इसका सबसे ज्यादा असर हमारी हड्डियों पर पड़ता है। जिससे हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण ऑस्टियोपोरोसिस, घुटनों में दर्द और…

Calcium Deficiency Symptoms: जब हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, तो हमें कई तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। कैल्शियम हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ये हमारी मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन, नर्वस सिस्टम को सही तरीके से काम करने और ब्लड क्लॉटिंग में सही करने में मदद करता है। जब हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो इसका सबसे ज्यादा असर हमारी हड्डियों पर पड़ता है।

जिससे हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण ऑस्टियोपोरोसिस, घुटनों में दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपको रोजाना भरपूर मात्रा में कैल्शियम और हेल्दी डाइट लेना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं, कैल्शियम की कमी होने पर कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।

Calcium Deficiency Symptoms: कैल्शियम की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

body weakness reason
body weakness reason (Source: social media)

Weak Bones and Joint Pain Reasons: हड्डियों और जोड़ों में दर्द

हमारे शरीर के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है। शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम एक अहम भूमिका निभाता है। जब हमारे शरीर में इसकी कमी होने लगती है, तो हड्डियों की डेनसिटी धीरे-धीरे कम हो जाती है। जिसकी वजह से घुटनों, कमर, कंधों और जोड़ों में लगातार दर्द रहता है। शुरुआत में इसका दर्द बहुत कम रहता है लेकिन कुछ समय बाद ये बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है। काफी ज्यादा समय तक शरीर में कैल्शियम की कमी होने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है।

दांतों की कमजोरी

अगर आपके शरीर में भी कैल्शियम की कमी है, तो इससे आपके दांत कमजोर होने लगते हैं। जिसके कारण आपको सेंसिटिविटी होने लगती है, जो दांतों के जल्दी टूटने का कारण बन जाता है। कैल्शियम की कमी से मसूड़ों में सूजन, दर्द या खून आने जैसी दिक्कतें भी होने लगती है।

Weak Bones and Joint Pain Reasons
Weak Bones and Joint Pain Reasons (Source: social media)

मांसपेशियों में ऐंठन

कैल्शियम नसों और मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आप रोजाना सही मात्रा में कैल्शियम लेते हैं, तो इससे आपके हाथ पैर कभी भी दर्द नहीं होंगे। साथ ही उसमें ऐंठन भी नहीं होगी। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में अचानक खिंचाव, ऐंठन या क्रैम्प्स महसूस होने लगता है। ये समस्या रात के समय ज्यादा होने लगती है। कभी-कभी हल्का झनझनाहट या सुन्नपन भी महसूस होने लगता है।

Body Weakness Reason
Body Weakness Reason (Source: social media)

Body Weakness Reason: थकान और कमजोरी

शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हमें बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होने लगती है। इससे आप पूरे दिन थका हुआ महसूस करते हैं और दिनभर शरीर में कमजोरी बनी रहती है। जिसके कारण आपका काम करने का भी मन नहीं करता है और आप सुस्त महसूस करते हैं। कई बार ये बीमारियां जैसे- एनीमिया या विटामिन D की कमी से भी जुड़ा हो सकता है, इसलिए सही जांच जरूरी होती है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।