Chaas Peene ke Fayde: Gut Health को दुरुस्त रखने और Skin पर चमक लाने के लिए Diet में शामिल करें Chaas, यहां जानें इसके 5 फायदे

Chaas Peene ke Fayde

गर्मी से राहत पाने के लोग सबसे ज्यादा छाछ का सेवन करते हैं, इसका स्वाद बेहतरीन होता है। ज्यादातर लोग इसका सेवन खाने के साथ करते हैं, ताकि उनका शरीर हाइड्रेट रहे, लेकिन कई ऐसे होते हैं, जिन्हे गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो उनके लिए ये ड्रिंक एकदम परफेक्ट है। इसे आप रोजाना सुबह या दोपहर के समय पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए दही में पानी चुटकी भर नमक और मसाला डालकर छाछ फेंट लें, इससे आपकी सॉफ्ट ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं, Chaas Peene ke Fayde क्या हैं।

Chaas Benefits in Summer: गर्मियों में छाछ पीने से मिलेंगे ये फायदे

garmiyon mein chaas peene ke fayde
garmiyon mein chaas peene ke fayde (Source: social media)

1. स्किन के लिए फायदेमंद

गर्मी के मौसम में स्किन पर मुंहासे और रैशेज काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना छाछ पीते हैं, तो इससे आपका शरीर अंदर से ठंडा रहता है, जिससे स्किन मुलायम और चमकदार नजर आती है। साथ ही छाछ वज़न को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती है।

2. गट हेल्थ

शरीर को हेल्दी रखने के लिए गट हेल्थ का सही होना बेहद जरूरी होता है, इसलिए गर्मियों में जितना ज्यादा हो सके छाछ का सेवन करें। इसे पीने से पेट में मौजूद खराब बैक्टीरिया मर जाते हैं और अच्छे बैक्टीरिया बढ़ जाने के कारण डाइजेशन प्रोसेस बेहतर होने लगता है, इसके साथ ही कब्ज या गैस जैसी दिक्कतें कम होती हैं।

Chaas Peene ke Fayde
Chaas Peene ke Fayde (Source: AI)

3. वजन घटाने में मददगार

आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो छाछ आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसके रोजाना पीने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती हैं। छाछ में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए ये फैट बर्न करने के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक मानी जाती है।

4. लू से बचाता है

गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए अगर आप भी इस मौसम में अपने शरीर को इन दोनों ही समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आज से ही अपनी डाइट में छाछ को शामिल कर लें, क्योंकि ये लू के साथ-साथ घमौरियां, नकसीर जैसी परेशानी को भी जड़ से खत्म करता है।

Chaas Benefits in Summer
Chaas Benefits in Summer (Source: social media)

5. कब्ज दूर करने में मददगार

अगर गर्मी के मौसम में किसी को भी कब्ज की समस्या होती है, तो छाछ एक बेहतरीन ड्रिंक हो सकती है। अगर आप छाछ में अजवाइन मिलाकर पीते हैं, तो इससे गैस की समस्या दूर होती है। वहीं भुना जीरा और पुदीना मिलाकर पीने से छाछ लीवर और पेट में होने वाली गर्मी के लिए फायदेमंद माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।