Dark Circles Kaise Hataye: अगर आपकी आंखों के नीचे भी गहरे काले-धब्बे नजर आने लगे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि इन धब्बों के कारण आपकी त्वचा खराब दिख सकती है। डार्क सर्कल से चेहरे की चमक भी चली जाती है। अगर आप भी डार्क सर्कल को कम करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिसे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आंखों के आस-पास की त्वचा काफी पतली होती है। इसलिए अगर इसका ध्यान नहीं रखते हैं, तो ये धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है। चेहरे पर डार्क सर्कल देखने में बहुत ही बुरे लगते हैं। ये त्वचा की रंगत को पूरी तरह खत्म कर देता है। कई बार तो लोग टोक भी देते हैं। आइए जानते हैं, इसे खत्म करने के लिए आप किन-किन चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Dark Circles Kaise Hataye: डार्क सर्कल कम करने के घरेलु उपाय
डार्क सर्कल का कारण
अगर आपकी आंखों के नीचे भी काले धब्बे हो गए हैं जिसकी वजह से आपकी त्वचा बेजान डल और रुखी दिखाई देती है तो उसका कारण होता है कि आप बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं ये समस्या उम्र बढ़ना, नींद की कमी, एलर्जी, डिहाइड्रेशन, खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है इसमें कुछ मेडिकल कंडीशन शामिल हैं
1. टमाटर का रस

टमाटर का रस स्किन से टैनिंग और दाग-धब्बे कम करता है। एक कटोरी में टमाटर का रस निकालें। इसे उंगलियों से डार्क सर्कल्स पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रहने दें, इसके बाद पानी से अच्छी तरह धो लें। टमाटर का रस स्किन पर लगाने से हाइड्रेशन भी मिलता है।
2. बादाम का तेल

बादाम का तेल विटामिन ई के गुणों से भरपूर होता है। यह डार्क सर्कल को हल्का करने में काफी मददगार होता है। इसे आप रात भर लगाकर रख सकते हैं, या फिर दिन में एक घंटा लगाकर रखें और फिर धो लें। कुछ दिन लगाने के बाद आपको इसका अच्छा रिजल्ट दिखेगा।
3. आई क्रीम लगाएं

अगर आप भी अपनी आंखों के नीचे से डार्क सर्कल को हटाना चाहते हैं, तो आप आई क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप कोई भी म्वॉइश्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग आई क्रीम लगा सकते हैं। जिससे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
4. तनाव कम करें

अगर आप भी बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं, तो इससे आपकी हेल्थ के साथ-साथ स्किन पर भी इसका गहरा असर देखने को मिलता है। इसी वजह से आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाता है। इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
5. स्क्रीन टाइम कम करें

अगर आप भी पूरे दिन फ़ोन या लैपटॉप पर लगे रहते हैं, तो इससे भी आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। इसलिए अगर आप भी देर रात तक लगातार मोबाइल या लैपटॉप पर नजरें गढ़ाए रहते हैं, तो इससे आपकी आंखों के नीचे भी डार्क सर्कल हो जाते हैं। इसके लिए स्कीन टाइम कम करें।


Download Android App
Download iOS App




